एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: महाराष्ट्र की राजनीति में जारी घमासान के बीच सीएम बघेल का तंज, बोले- बीजेपी में जाकर सब फेयर एंड लवली...

Raipur News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर करारा हमला बोला है. साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशभर में अग्निपथ योजना का विरोध करेगी.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे से लौट आए हैं. रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई विषयों पर बातचीत की. सीएम ने बताया अग्निपथ योजना के विरोध में 27 जून को राज्य की 90 विधानसभा क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. इसके अलावा महाराष्ट्र की सियासी उथल-पुथल के बीच सीएम भूपेश बघेल ने बयान दिया है. 

छत्तीसगढ़ में भी कराया जा रहा फोन टैपिंग

दरअसल बुधवार को मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से लौटे हैं. उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बीजेपी वाले महाराष्ट्र में तोड़फोड़ की राजनीति कर रहे हैं. इसलिए महाराष्ट्र की ऐसी स्थिति बनी हुई है. सीएम ने महाराष्ट्र के मामले को छत्तीसगढ़ से भी जोड़ा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ में भी इस तरीके के मामले में लगी हुई है.

फोन टैपिंग कराया जा रहा है. आगे उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ''पेगासस जैसे मामले में बीजेपी अध्यक्ष विष्णु देव साय सवाल पूछ रहे हैं. विष्णु जी इतने सज्जन आदमी हैं कि उनसे तो सवाल लिखते बना नहीं होगा.''

Chhattisgarh Crime News: रंजीत सिंह हत्याकांड में शामिल भाजयुमो नेता सहित सात आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

दल बदल पर मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल का बयान

वहीं सीएम बघेल ने पेगासस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में भी लगातार लोगों के फोन टेप होते थे. उस समय सभी विधायक अधिकारी डर के साए में जीते थे. बीजेपी के लोगों की यही पुरानी फितरत है. बीजेपी छल बल दल का उपयोग कर विधायकों को डरा रही है. बीजेपी में शामिल हुए हार्दिक पटेल पर सीएम बघेल ने कहा कि हार्दिक पटेल बीजेपी में क्यों गए? समझ गए हैं ना वहां जाकर सब फेयर ऐंड लवली हो जाते हैं. 

27 जून को अग्निपथ का विरोध

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधानसभा स्तर पर विरोध करेगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 27 को प्रदेश की हर विधानसभा में अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस सत्याग्रह करेगी. केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध यूपी, बिहार, बंगाल से लेकर अन्य प्रदेशों में होने के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी किया जाएगा. 

Bastar News: बस्तर के इस वार्ड में लोगों को नहीं मिला पीएम आवास का लाभ, बारिश के मौसम में बेघर हुए सैकड़ों लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget