एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Crime News: रंजीत सिंह हत्याकांड में शामिल भाजयुमो नेता सहित सात आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Chhattisgarh Crime News: दुर्ग जिले में युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने BJYM के एक नेता को पुलिस ने विशाखापत्तनम से गिरफ्तार किया है. इस मामले में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग (Durg) जिले में 20 वर्षीय युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के एक नेता को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि जिले के छावनी थाना क्षेत्र में युवक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के दुर्ग जिला इकाई के महासचिव लोकेश पांडेय को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि पांडेय को मंगलवार को पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश (Andra Pradesh) के विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) से गिरफ्तार किया गया और आज सुबह यहां लाया गया.

पैसे के विवाद  में की गई रंजीत सिंह की हत्या

अधिकारियों ने बताया कि पांडेय की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले के आठ आरोपियों में से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सट्टेबाजी से जुड़े पैसे के विवाद के कारण रंजीत सिंह की हत्या की गई है. दुर्ग जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि 18 जून की रात रंजीत सिंह और उसके दो साथी शहर के साई नगर में थे तब पांडेय और उसके सात सहयोगियों ने उन पर धारदार हथियारों और बेसबॉल के बल्ले से हमला कर दिया था.

हमलावरों ने शव के साथ ली सेल्फी

ध्रुव ने बताया कि हमले के दौरान दो युवक वहां से भागने में कामयाब रहे लेकिन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया, ''हत्या के बाद मुख्य आरोपी पांडेय और अन्य हमलावरों ने अपने फोन पर सिंह के शव के साथ सेल्फी ली और उसका वीडियो भी बनाया था.'' उन्होंने बताया कि घटना के अगले दिन सिंह के एक मित्र ने इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कराया तब पुलिस ने आरोपियों की खोज शुरू की. पुलिस ने आरोपियों की तलाशी के दौरान हमले के छह आरोपियों सोना उर्फ ​​जोश अब्राहम (22), अमन भारती (24), बीसलाल भारती (27), प्रीतम सिंह (22), भूपेंद्र साहू (23) और निखिल साहू (19) को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी पांडेय और आरोपी निखिल एंजेल फरार हो गए थे.

 

ध्रुव ने बताया कि भिलाई शहर के रामनगर इलाके में पांडेय के घर और उसके सामने के तीन दुकानों की तलाशी के दौरान पुलिस ने वहां से वारदात में इस्तेमाल बेसबॉल बैट और खून के धब्बे वाला कपड़ा बरामद किया था. अधिकारी ने बताया, ‘‘छानबीन के दौरान पांडेय के विशाखापत्तनम में छुपे होने की सूचना मिली, जहां से पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया.’’ उन्होंने बताया कि मामले के आठवें आरोपी निखिल की खोज की जा रही है.

यह भी पढ़े-

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जंगल से तेंदुए का शव बरामद, वन विभाग ने मौत को लेकर जताई ये आशंका

Balod News: नाबालिक लड़की का अपहरण कर आठ महीने तक करता रहा रेप, लेह-लद्दाख से आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget