एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बस्तर में रेल सुविधाओं की मांग को लेकर युवाओं ने किया आंदोलन, 9 में से 5 सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति

बस्तर में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर बुधवार को हुए रेल रोको आंदोलन किया गया. इस आंदोलन के बाद 9 में से 5 सूत्रीय मांगों पर सहमति बन गई.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर बुधवार को हुए रेल  रोको आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों की आरपीएफ और जिला पुलिस (Police) बल से जमकर झुमा झुटकी  हुई. दरअसल, स्टेशन के अंदर रेल रोकने जा रहे रेल लाइन आंदोलन के युवाओं को स्टेशन के बाहर ही RPF और जिला पुलिस बल ने बैरिकैट्स लगाकर रोक लिया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में  पहुंचे युवाओं के साथ पुलिस की हल्की झड़प भी हुई.

इससे पहले की आंदोलनकारी स्टेशन के भीतर तक पहुंच पाते रेलवे के अधिकारियों ने आंदोलनकारियों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए  9 सूत्रीय मांगो में से 5 सूत्रीय मांगों को पूरा करने का लिखित में आश्वासन दिया. जिसके बाद आंदोलनकारियों ने अपने आंदोलन को समाप्त किया, हालांकि आंदोलन कर रहे युवाओं का कहना है कि अभी केवल लिखित में ही रेल प्रशासन की तरफ से आश्वासन मिला है और अगर इन मांगों को जल्द पूरा नहीं किया जाता है. तो रेल लाइन आंदोलन के युवाओं के द्वारा आगे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा.

9 में से 5 सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति
आंदोलन में शामिल हुए युवाओं का कहना है कि बस्तर में लंबे समय से रेल सुविधाओं में विस्तार करने की मांग की जा रही है लेकिन उनकी मांगों को लगातार रेल प्रशासन और रेल मंत्रालय के द्वारा अनदेखा किया जा रहा है. कुछ दिन पहले ही रेलवे के बड़े अधिकारियों से मांगों को लेकर चर्चा होने के बाद भी इसका कोई नतीजा नहीं निकला. जिसके चलते बुधवार को सैकड़ों की संख्या में बस्तर के युवाओं और कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के साथ ही ग्रामीण अंचलों से भी सैकड़ों की संख्या में पहुंचे युवाओं ने रेल रोको आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया.

हालांकि इससे पहले आंदोलनकारियों का दल रेलवे स्टेशन के अंदर पहुंच पाता इससे पहले ही बाहर बड़ी संख्या में तैनात RPF और जिला पुलिस बल के जवानों ने आंदोलनकारियों को रोक लिया और इस बीच जवानों और आंदोलनकारियों के बीच जमकर झूमा झटकी हुई , करीब 2 घंटे तक भारी बारिश में आंदोलनकारी मौके पर जुटे रहे जिसके  बाद रेलवे के अधिकारियों ने 9 सूत्रीय मांगों में से 5 सूत्रीय मांगों को लेकर इन्हें पूरा करने की हामी भरी और जिसके बाद आंदोलनकारियों के कहने पर रेलवे के अधिकारियों ने लिखित में भी आश्वासन दिया..

मांगे पूरी नही हुई तो रोका जाएगा रेल
इन 5 मांगों में मुख्य रूप से  रावघाट रेललाइन बनाने के  मामले में तेजी लाने के लिए विशाखापटनम और बिलासपुर मंडल की ज्वाइंट कमेटी बनेगी. इस कमेटी से आंदोलनकारियों की बैठक होगी और तेजी से काम किया जाएगा. इसके अलावा जगदलपुर स्टेशन को सर्वसुविधायुक्त मार्डन स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा. वहीं संवेदनशील रेलवे क्रॉसिंग को चिन्हाकिंत कर यहां ओवर व अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा.

इसके लिए 50 प्रतिशत अंशदान दिया जाएगा, और ओड़िसा के कोरापुट जंक्सन तक आने वाली सभी ट्रेनों का विस्तार जगदलपुर तक किया जाएगा, साथ ही इरकॉन पर कार्रवाई करने की मांग पर भी पत्र प्रेषित कर दिया गया है. आंदोलनकारी  सुशील मौर्य, साकेत शुक्ला, नवनीत चांद और रोहित आर्या  का कहना है कि रेलवे द्वारा सहमति के बाद उनका काम  समाप्त नहीं होता है.

युवाओं ने कहा कि यह अंजाम नहीं आगाज है, बस्तर में रेल सुविधाओं को लेकर सहमति प्रदान रेलवे ने कर दी है. अगर  मांगों को  जल्द पूरा नही किया जाता है तो आने वाले दिनों में हजारों की संख्या में बस्तरवासी  एकजुट होंगे और इस बार जरूर रेल रोका जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh: शादीशुदा युवक को 'गर्लफ्रेंड' के साथ घूमते पकड़ा, फिर पत्नी और गांववालों ने दी ऐसी सजा की जानकर चौंक जाएंगे आप

Chhattisgarh के इस जिले में मनाया जाता है 'देश का दूसरा सबसे बड़ा पर्व', इसे देखने के लिए लगती है पर्यटकों की भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget