एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: 'जब ठीक हो जाए तब आना', कुष्ट रोग के चलते बुजुर्ग महिला को नहीं मिल रहा राशन

हैरान करने वाली बात ये है कि इसकी जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को है लेकिन कुछ नहीं हुआ.महिला को कुष्ठ रोग होने के कारण लोग छुआ-छूत मानते हुए उनके नजदीक भी नहीं जाते हैं.

Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News: आधुनिक युग में इंसान भले ही कितना एडवांस हो गया हो लेकिन आज भी ग्रामीण इलाकों में कई समाजिक बुराई समाज के लिए नासूर बनी हुई हैं. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर ब्लॉक में सामने आया है. यहां एक महिला को केवल इसलिए सरकारी राशन नहीं मिल पा रहा है क्योंकि उसको कुष्ठ रोग है. इसकी वजह से लोग छुआ-छूत मानकर उससे दूर रहते हैं और उसे सरकारी राशन नहीं मिल पा रहा है. वहीं गांव के सरपंच की कुछ अलग ही दलील है. 

कुष्ठ रोग को छुआ-छूत मानते हैं लोग
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर ब्लॉक का एक ग्राम पंचायत चांटी है. यहां पर एक बेहद वृद्ध महिला तुलसिया बाई साहू रहती हैं जो कुष्ठ रोग से पीड़ित हैं. कुष्ठ रोग से पीड़ित होने के कारण लोग छुआ-छूत मानते हुए उनके नजदीक भी नहीं जाते हैं. यही वजह है कि उनको कई महीने से शासन से मिलने वाला सरकारी अनाज नहीं मिल पा रहा है. दरअसल, महिला की जानकारी बायोमैट्रिक सिस्टम में अपलोड नहीं होने के कारण उनको राशन नहीं मिल पा रहा है. बुजुर्ग महिला जब बायोमैट्रिक के लिए राशन दुकान पर जाती है तो उसे ये कहकर वापस भेज दिया जाता है कि जब ये रोग ठीक हो जाए तब आना. हैरत की बात यह है कि इस बात की जानकारी जिम्मेदार जनप्रतनिधियों के साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी है लेकिन आज तक किसी ने इसकी ओर नजरें इनायत नहीं की. 

महिला सरपंच की अपनी दलील है
जानकारी के मुताबिक गांव की महिला सरपंच ही शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन करती है. आलम ये है कि अब तक सरकारी राशन पर आश्रित महिला को खाने के लाले पड़े हैं. चांटी ग्राम पंचायत की महिला सरपंच का इस मामले में अलग दलील है. इनके मुताबिक पिछले आठ महीने तक तुलसिया को सरकारी राशन दिया जा रहा था. इसके बाद बिना बायोमैट्रिक के राशन दिए जाने के कारण उसको खाद्य विभाग से नोटिस मिल गया. इसलिए उसको अब राशन नहीं मिल रहा है. वहीं सरपंच के जवाब से ये सवाल भी उठता है कि जब पीड़ित महिला के कुष्ठ रोग को लोग छुआ-छूत मान रहे हैं तो ऐसे में महिला राशन दुकान आ नहीं सकती है.  वहीं क्या महिला सरपंच उसके घर जाकर बायोमैट्रिक अपलोड नहीं करा सकती है. 

Chhattisgarh के इस जिले में मौजूद है गुफाओं का नगर, भगवान राम ने यहां बिताया था समय, जानिए-खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget