एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Winter Session: दो जनवरी से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, हंगामेदार होने के आसार

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र अगले महीने 2 जनवरी से शुरू हो रहा है. शीतकालीन सत्र इस बार हंगामेदार होने के आसार हैं.

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र अगले महीने 2 जनवरी से शुरू होने जा रहा है. इसके लिए दोनों पार्टियों की तरफ से तैयारी शुरू हो गई है. शीतकालीन सत्र में जमकर हंगामा होने के आसार है. क्योंकि 2023 चुनावी साल है. बीजेपी सरकार के चुनावी वादों को लेकर घेर सकती है. इसमें सबसे बड़ा मुद्दा नियमितीकरण को लेकर हो सकता है. वहीं राजभवन में अटके आरक्षण संशोधन विधेयक पर भी जोरदार हंगामे के आसार है.

2 जनवरी से 6 जनवरी तक शीतकालीन सत्र

दरअसल शीतकालीन सत्र 2 जनवरी से शुरू हो रहा है. इसके लिए अबतक विधानसभा सचिवालय की तरफ से बताया गया है कि 2 जनवरी से 6 जनवरी को शीतकालीन सत्र है. इसमें कुल 5 बैठके होंगी. ये 1 दिसंबर को शुरू हुए विधानसभा विशेष सत्र को स्थगित करने के बाद 2 जनवरी से शीतकालीन सत्र में जोड़ा गया है. इसलिए विधानसभा सचिवालय की तरफ से अगल से नॉर्टिफिकेशन जारी नहीं किया गया है.

नियमितीकरण पर घिर सकती है सरकार

आपको बता दें कि शीतकली सत्र के एक महीने बाद फरवरी में बजट सत्र होगा. वहीं बीजेपी नियमितीकरण के मामले सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ते वाली है. इसलिए तैयारी में जुट गई हैं. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शीतकलीन सत्र से पहले कैबिनेट की बैठक ले सकते हैं. इसमें आरक्षण विधेयक को लेकर विधानसभा में चर्चा कर सकती है और सरकारी कामकाज को जल्दी निपटाया जाएगा. क्योंकि दिसंबर में हुए विशेष सत्र में ही अनुपूरक बजट पारित कर दिया गया था.

एक जनवरी को बीजेपी विधायक दल की हो सकती है  बैठक 

इधर, बीजेपी ने अपनी तैयारी मजबूत रखने के लिए 1 जनवरी को विधायक दल की बैठक कर सकते है. विधानसभा शीतकालीन सत्र में आक्रामक रुख अपनाया जाएगा. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मीडिया से कहा है कि कांग्रेस सरकार हर मौके पर विफल रही है. इसपर सरकार से जवाब मांगा जाएगा. नारायण चंदेल ने कहा कि राज्य में प्रमुख रूप से लॉ एंड ऑर्डर, धान खरीदी में अव्यवस्था, पीएम आवास जैसे मामलों पर सरकार विफल रही है. इन सभी मुद्दों पर बीजेपी अपनी तैयारी में जुटी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget