एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Assembly: छत्तीसगढ़ में नई सरकार का पहला विधानसभा सत्र, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, केवल इन्हीं लोगों को मिलेगी एंट्री

Chhattisgarh Assembly Winter Session: छत्तीसगढ़ में नई सरकार का आज पहला विधानसभा सत्र है. संसद सुरक्षा मामले में चूक के बाद विधानसभा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

Winter session in Chhattisgarh Assembly: छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार का आज पहला विधानसभा सत्र है. नई सरकार की गठन के बाद नवनिर्वाचित विधायकों को आज विधानसभा में शपथ दिलाई जाएगी. इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष के लिए निर्विरोध डॉ. रमन सिंह चुने जाएंगे. वहीं इस 3 दिवसीय शीतकालीन सत्र को लेकर विधानसभा की तरफ से बड़ी तैयारी की गई है. संसद में सुरक्षा चूक के बाद यहां सुरक्षा की दृष्टि से कोई चूक ना हो इसके लिए पूरी चाक चौबंद व्यवस्था की गई है. भारी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है.

आज से छत्तीसगढ़ में शीतकालीन सत्र शुरू
दरअसल, छत्तीसगढ़ की छठवें विधानसभा का पहला सत्र 19 दिसंबर यानी आज से प्रारंभ हो रहा है. सत्र के पहले दिन सभा में सभी विधायक शपथ ग्रहण करेंगे. 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे सभा में राज्यपाल हरिचंदन बिस्वा का अभिभाषण होगा. इसके बाद अगले और अंतिम दिन 21 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अनुपूरक बजट सदन में पेश करेंगे. इसके अलावा किसानों को 2 साल का बोनस देने, आवास योजना के पैसे,महतारी वंदन योजना और किसानों से 3100 रुपए में धान खरीदी मामले में अनुपूरक बजट प्रस्तुत कर सकते है.

नए सदस्यों के स्वागत में विधानसभा को सजाया गया
विधानसभा सचिवालय से शीतकालीन सत्र के लिए तैयारियां की गई है. इसमें सभी नए सदस्यों का स्वागत करने के लिए विधानसभा परिसर को फूल मालाओं और रंगोली से सजाया गया है. इस अवसर पर विधानसभा परिसर में छत्तीसगढ़ की लोक कला और लोक संस्कृति पर केंद्रित लोक नृत्यों करने वाले दलों को बुलाया गया है. विधायकों के स्वागत में स्वागत डांस किया जाएगा. इसके साथ-साथ विधानसभा चौक का नए तरीके से सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है. विधान सभा परिसर को लोककला और लोक संस्कृति युक्त पेंटिग से शानदार तरीके से सजाया जा रहा है.  

विधायकों के परिजन बड़ी स्क्रीन में देखेंगे सदन की कार्रवाई
विधानसभा सचिवालय से बताया गया है कि इस सत्र के लिए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. केवल प्रवेश पत्र धारी लोगों को ही विधानसभा परिसर में प्रवेश की पात्रता रहेगी. प्रवेश पत्र धारी व्यक्तियों को अपने संस्थान का परिचय पत्र या आधार कार्ड रखना आनिवार्य होगा. विधान सभा परिसर और सभी दीर्घाओं में सुरक्षा कर्मियों द्वारा कड़ी नजर रखी जाएगी. केवल विधायकों को ही VIP गेट तक जाने की अनुमति होगी. विधायकों के साथ आए कार्यकर्ता और उनके परिजनों के लिए विधान सभा परिसर स्थित प्रेक्षागृह में बड़ी स्क्रीन लगाकर सदन की सीधी कार्रवाई देखने की व्यवस्था की गई हैं. उनका प्रवेश गेट क्रमांक-1 से होगा. 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा से 10 नक्सली गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget