एक्सप्लोरर

Michaung Cyclone Effect: छत्तीसगढ़ में चौथे दिन भी दिखा 'मिचौंग' तूफान का असर, अब किसानों को सता रहा धान खराब होने का डर

Chhattisgarh Weather: किसानों ने कहा धान की कटाई के समय हो रही बारिश ने मंडियों में धान खरीदी की प्रक्रिया को बंद कर दिया है, क्योंकि खेत में पड़े धान, जमीन गीली होने के कारण मशीन से कट नहीं पा रहे.

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में 'मिचौंग' तूफान (Michaung Cyclone) का असर चौथे दिन भी दिखाई पड़ा. राजधानी रायपुर में पिछले तीन दिनों से सूरज की किरणें नहीं दिखी हैं. आज भी सुबह से आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने आज भी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है. इससे छत्तीसगढ़ में किसानों की परेशानी बढ़ गई है. कई जगह से खेती प्रभावित होने और फसलों के नुकसान की भी जानकारी आ रही है.

दरअसल, दक्षिण बंगाल की खाड़ी में बने एक चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' के 5 दिसंबर को तमिलनाडु में दस्तक देने के बाद आस-पास कई राज्यों में इसका असर दिख रहा है. खासकर आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हुई है. वहीं आंध्र प्रदेश से लगे छत्तीसगढ़ में भी तूफान का असर पिछले तीन दिनों से दिख रहा है. रायपुर मौसम विभाग ने आज भी तूफान का असर जारी रहने की संभावना जताई है. हालांकि, मौसम विभाग का ये मानना है कि तूफान कमजोर हो गया है, लेकिन धीरे-धीरे उत्तर की तरफ बढ़ रहा है. इसलिए आज उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है.

उत्तर छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार
रायपुर मौसम विभाग के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में सुपर साइक्लोन 'मिचौंग' बना हुआ है, जो अब धीरे-धीरे उत्तर की तरफ बढ़ रहा है. साथ ही यह साइक्लोन कमजोर होते-होते एक ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दक्षिण छत्तीसगढ़ में सुबह साढ़े पांच बजे था. इसके प्रभाव से आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है. एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना भी है. बाकी दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना अब कम है. साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले चार दिनों में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में इसी अवधि में तीन से चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है.

तूफान के चलते किसानों का भारी नुकसान 
दरअसल, धान की कटाई के समय हो रही रुक-रुक कर बारिश ने मंडियों में धान खरीदी की प्रक्रिया को लगभग बंद कर दिया है, क्योंकि खेत में पड़े धान जमीन गीली होने के कारण मशीन से कट नहीं पा रहे हैं. साथ ही बारिश की वजह से धान में नमी ज्यादा होने के कारण मंडियों में धान खरीदी नहीं हो रही है. अगर कुछ दिन और इसी तरह बारिश हुई तो धान खेत में ही अंकुरित हो जाएंगे. इससे फसल को भारी नुकसान हो सकता है. रायपुर के किसान पारसनाथ साहू ने बताया कि कटाई के समय धान की बालियां टूट कर गिरेगी, दाना ज्यादा झड़ेगा और मवेशी के लिए पैरा लगातार भीगने से 75% खराब हो गया है. अगर ऐसे ही बारिश होती रही, तो धान का दाना भी 75% से 90% तक खराब हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-  Durg: महादेव सट्टा ऐप आरोपी असीम के पिता की मौत का मामला, दो एंगल से पुलिस जांच शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget