एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में कहीं पड रही तेज गर्मी तो कहीं हो रही बारिश, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर तेज गर्मी पड़ रही है तो कई जगहों पर बारिश और तेज हवा चल रही है. वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्य बारिश की संभावना जताई है.

Chhattisgarh Weather Update: इस साल देश में मानसून के जल्दी आने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की बात की जाए तो राज्य में इन दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं. कहीं तेज धूप गर्मी और उमस  से लोग परेशान हो रहे हैं तो  तो कहीं तेज बारिश और तेज हवाएं चल रही है. कई जगहों पर तापमान सामान्य भी बना हुआ है.तो  कहीं तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है. हालांकि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा अधिकतर जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. इस कारण भीषण गर्मी से परेशान लोगों को आंशिक राहत मिली है. 

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का मौसम का हाल
 
पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. अधिकतम तापमान में छत्तीसगढ़ के रायपुर संभाग में गिरावट तथा दुर्ग संभाग में भी गिरावट दर्ज की गई है. बाकी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है. छत्तीसगढ़ के रायपुर संभाग में तापमान में कमी देखने को मिला है. तो वहीं बाकी संभागों में तापमान सामान्य रहा है. न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो छत्तीसगढ़ में रायपुर संभाग और दुर्ग संभाग में गिरावट देखने को मिला है. और बाकी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए हैं. पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ का सबसे न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस कुरूद में दर्ज किया गया है. वही सबसे अधिक तापमान वाला जिला बिलासपुर और दुर्ग में दर्ज किया गया है. यहां पर पिछले 24 घंटों में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है. 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कटेकल्याण, केशकाल छिंदगढ़, मानपुर, कुनकुरी, गरियाबंद और नारायणपुर में बारिश हुई है.
 
इस वजह से मौसम में हो रहा परिवर्तन
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश से उत्तर अंदरूनी तमिलनाडु तक विदर्भ और अंदरूनी कर्नाटक होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश में उत्तर पश्चिम से आने वाली हवा की प्रबलता कम हो रही है तथा दक्षिण से आने वाले नमी युक्त अपेक्षाकृत ठंडी हवा की प्रबलता बढ़ रही है. इस कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में औसत रूप से गिरावट होने की संभावना है.
 
अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम
अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर तेज हवाओ के साथ हल्की बारिश से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. रायपुर के अलावा आसपास के जिलों में बादल छाए होने की संभावना है. रायपुर शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में परिवर्तन होने की भी संभावना है. वहीं प्रदेश में आज  17 मई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड भी चलने की संभावना है.
ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget