एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में फिर से बढ़ सकता है सर्दी का सितम, जानिए- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर की ओर से ठंडी हवा छत्तीसगढ़ की ओर आ रही है. इससे छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की आशंका है और आने वाले कुछ दिनों में ठंड बढ़ सकती है.

Chhattisgarh Weather Report: पूरे देश में इन दिनों कहीं भारी बर्फबारी हो रही है तो कहीं ठंड ने लोगों को जकड़ रखा है. ऐसे में अगर छत्तीसगढ़ की बात की जाए तो छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से ठंड में कमी देखने को मिल रही थी. लोगों को हल्की-हल्की गर्मी का एहसास होने लगा था, लेकिन एक बार फिर छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने की संभावना बढ़ गई है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर की ओर से ठंडी हवा छत्तीसगढ़ की ओर आ रही है. इससे छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की आशंका है और आने वाले कुछ दिनों में ठंड बढ़ सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में दो फरवरी को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुए हैं. सभी संभागों में तापमान सामान्य रहा है. छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग में तापमान सामान्य से अधिक और बाकी संभागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुए हैं. न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो छत्तीसगढ़ का दुर्ग संभाग में गिरावट दर्ज की गई है. बाकी संभागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुए हैं. छत्तीसगढ़ का रायपुर संभाग, बिलासपुर संभाग और बस्तर संभाग में सामान्य से अधिक और बाकी संभागों में तापमान सामान्य रहा है.

कहां सबसे अधिक और कम रहा तापमान
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान की बात की जाए तो छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. यहां 31.2 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो छत्तीसगढ़ का महासमुंद जिला और कवर्धा जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. यहां 11.0 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.

छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती है ठंड
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक छत्तीसगढ़ में हवा का आगमन निम्न स्तर पर उत्तर से होने के कारण न्युनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ हो गया है. अगले दो दिनों तक गिरावट का दौर बने रहने की संभावना है. प्रदेश में दो फरवरी को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ेंः Chhattisgarh News: समय से पहले बंद मिला स्कूल तो थमाया नोटिस, दो शिक्षकों पर की गई ये कार्रवाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget