एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर, बाढ़-बिजली से अब तक नौ लोगों की मौत, इन जिलों में अलर्ट

Chhattisgarh: बस्तर संभाग का बीजापुर जिला पिछले कई दिनों से बाढ़ की चपटे में है. रायपुर मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

Chhattisgarh Rain News: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश हो रही है. बस्तर संभाग का बीजापुर जिला पिछले कई दिनों से बाढ़ की चपटे में है. इसके अलावा राज्य की प्रमुख नदियों में भी उफान है. इस बीच कई घटनाएं भी हो रही है. जुलाई महीने के 11 दिन में 9 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें से 4 लोगों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है और 5 मौत पानी में डूबने से हुई है.

बीजापुर में बाढ़ से जन जीवन प्रभावित

जुलाई महीने में बस्तर संभाग में जमकर पानी बरस रहा है जिसके चलते गोदावरी की सहायक नदी इंद्रावती में जल स्तर बढ़ गया है. इसके अलावा जिलों के छोटे बड़े नालों में पानी का तेज बहाव है. मध्य छत्तीसगढ़ में राज्य की सबसे बड़ी नदी महानदी में भी जलस्तर बढ़ गया है. इसकी सहायक शिवनाथ नदी भी उफान पर है. कुछ दिन पहले बीजापुर में एक 6 साल की बच्ची का बारिश के पानी में डूबने से मौत हो गई. सुकमा में कोबरा कमांडो सूरज आर. की नदी बह जाने के बाद उनका शव बरामद किया गया है. एक युवक की शव महानदी से भी बरामद की गई है.

गरियाबंद में एक युवक की नदी में डूबने से मौत

बीते 24 घंटे में गरियाबंद जिले में 7 दोस्त महानदी में नहाने गए थे. इसमें से दो युवक नदी में बह गए जिसमें से एक का शव बरामद किया गया है दूसरे युवक का पता नहीं चल पाया है. वहीं एनिकट फंसे एक युवक को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया है. बाकी 4 युवक जल स्तर बढ़ने से पहले नदी के किनारे आ गए थे. फिलहाल राज्य में नदी उफान पर है ऐसे समय में नदी में जाना लोगों को बड़ी मुसीबत में डाल सकती है. 

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. ऑरेंज अलर्ट जिलों में मुंगेली, बेमेतरा, कबीरधाम, दंतेवाडा, बीजापुर शामिल है. येलो अलर्ट जिलों में सुकमा, राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बलौदा बाजार, जांजगीर चांपा और बिलासपुर शामिल है. मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने कहा कि मध्य छत्तीसगढ़ और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार हैं.

Surguja News: कहीं छत गिर रही तो कहीं टपक रहा पानी, जान जोखिम में डालकर जर्जर स्कूल में पढ़ाई करने को मजबूर बच्चे, एक ही कमरे में चल रहीं कई कक्षाएं

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget