एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Wearther Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की बेरुखी से किसान परेशान, इन 23 जिलों में सामान्य से कम बारिश

Chhattisgarh Wearther: छत्तीसगढ़ में मानसून आने के 2 हफ्ते बाद भी राज्य में अच्छी बारिश नहीं हो रही है. कम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है.

Chhattisgarh Wearther News: छत्तीसगढ़ में मानसून की नाराजगी बढ़ती जा रही है. मानसून आने के करीब 2 सप्ताह बीत जाने के बाद भी अब तक कई जिलों में अच्छी बारिश नहीं हो रही है. आंकड़ों की मानें तो छत्तीसगढ़ में अबतक 160.9 MM बारिश हो जानी थी लेकिन अबतक केवल 117.6MM बारिश हुई है यानी राज्य में 27 MM कम बारिश हुई है. राज्य के 28 जिलों में से केवल 5 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है. बाकी सभी 23 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है. कई जिले ऐसे भी हैं जहां बारिश की एक बूंद के लिए लोग तरस रहे हैं. 

छत्तीसगढ़ में 27 MM कम बारिश हुई

दरअसल आंकड़े रायपुर मौसम विभाग ने जारी किया है. जो 1 जून से 27 जून के बीच छत्तीसगढ़ में हुई बारिश का है. बता दें कि इस साल 14 जून को छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दी है. इसके बाद कुछ जिलों में जमकर बारिश हुई वहीं राज्य के 20 से अधिक जिलों में बारिश के हल्के छींटे ही पड़ रहे है.

राजधानी रायपुर में अब तक केवल 56.4 MM बारिश हुई है जो सामान्य से 62MM कम है. इसके कारण उमस बढ़ गई है. सोमवार को रायपुर में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं राज्य में सर्वाधिक बारिश कबीरधाम जिले में हुई है. जहां सामान्य से 44MM अधिक बारिश हुई है. इसके अलावा सबसे कम बारिश की बात करें तो जशपुर जिले में 72MM कम बारिश हुई है.

किन जिलों में हुई कितनी बारिश?

रायपुर मौसम विभाग की तरफ से अब तक हुए बारिश के जिलेवार आंकड़े जारी किए गए हैं. इसके अनुसार बलरामपुर में 59.9 MM बारिश हुई है जो समान्य से 62 MM कम है. बस्तर में 123.1 MM बारिश हुई है जो सामान्य से 42 MM कम है. बेमेतरा जिले में 99.3 MM बारिश हुई जो सामान्य से 31MM कम है.

बीजापुर 161.4 MM बारिश हुई है जो सामान्य से 7MM कम है. दंतेवाडा में 108.2 MM बारिश हुई है जो सामान्य से 29MM कम है. धमतरी में 126.3 MM बारिश हुई है जो सामान्य से 10MM कम है. दुर्ग में83.9 MM बारिश हुई है जो सामान्य से 48MM कम है. गरियाबंद 137.8 MM बारिश हुई है जो सामान्य से 18MM कम है. कांकेर में 88.5 MM बारिश हुई है जो सामान्य से 47MM कम है. कोंडागांव में90.3 mm बारिश हुई है जो सामान्य से 47MM कम है.

मानसून की बेरुखी से किसान परेशान

छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में बारिश के आंकड़े इतने कम है. खरीफ की फसल के लिए किसानों की चिंता बढ़ गई है. आरंग के किसान पारसनाथ साहू ने कहा कि मानसून ने देर से दस्तक दी है. इसके बाद बारिश भी नहीं हो रही है और बांध में भी पानी नहीं है. अगर मानसून की नाराजगी इसी तरह रही तो किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. अब तक खेती का काम शुरू हो जाना चाहिए था लेकिन खेतों में पर्याप्त पानी नहीं होने के कारण बोवाई शुरू नहीं हो पा रही है. जिन जिलों में बारिश हुई है वहां तो रोपाई और बोवाई दोनों शुरू हो गए है.

आज कई जिलों में बारिश के आसार

रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक आज बारिश के आसार हैं. मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य प्रदेश के मध्य भाग में 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक पूरब- पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके कारण आज कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज चमक की संभावना है.

यह भी पढ़ें:

Panchayat By-Elections: छत्तीसगढ़ में आज पंचायत उप चुनाव, पंच और सरपंच के इतने पदों के लिए हो रही वोटिंग

Korba News: कोरबा पुलिस नशे के खिलाफ चला रही अभियान, 45 गांव की लड़कियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget