एक्सप्लोरर

BJP शासित इस राज्य में होली के दिन बदला जुमे की नमाज का समय, वक्फ बोर्ड का सर्कुलर जारी

Chhattisgarh Juma Namaz Time: छत्तीसगढ़ में होली और रमज़ान के जुमे की एक साथ पड़ने के कारण मस्जिदों में नमाज़ का समय बदला गया है. इस बार 14 मार्च को जुमे की नमाज़ दोपहर 2 से 3 बजे तक पढ़ी जाएगी.

Chhattisgarh Juma Namaz Timing: इस बार होली का पर्व और रमजान का दूसरा जुमा एक साथ पड़ रहे हैं. इसको लेकर कई राज्यों में सियासत गर्म है. वहीं, छत्तीसगढ़ में होली और जुमे की नमाज को ध्यान में रखते हुए मस्जिदों में नमाज पढ़ने का समय बदला गया है. इस बार 14 मार्च को जुमे की नमाज 2.00 से 3.00 बजे तक होगी. 

होली के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने बड़ा निर्णय लेते हुए शुक्रवार को मस्जिदों में जुमे की नमाज का समय बदल दिया है. शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज 2 से 3 बजे तक होगी.

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने किया ऐलान
इसको लेकर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा, "मस्जिदों में जुमे की नमाज दोपहर 1.00 बजे नहीं होगी. शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज 2 से 3 बजे तक होगी. आपसी भाईचारे बना रहे, इसलिए यह निर्णय लिया गया है. इसके लिए वक्फ बोर्ड का आदेश मुतवल्ली को भेज दिया गया है." 

वक्फ बोर्ड की जनता से अपील
वक्फ बोर्ड ने सर्कुलर जारी करते हुए कहा, "सभी से गुजारिश है कि 14 मार्च को होली का त्योहार है और जुमा का दिन है. आम दिनों में मस्जिदों में जुमा की नमाज 1.00 बजे से 2.00 बजे के बीच अता की जाती है. 14 मार्च को होली और जुमे के मद्देनजर मस्जिदों में नमाज का वक्त दोपहर 2.00 बजे से 3.00 बजे के बीच रखा गया है, ताकि अमन, सुकून और कौमी यकजहती और आपसी भाईचारे का माहौल कायम रहे."

सुर्कुलर में आगे लिखा गया है. "सभी से गुजारिश है कि 14 मार्च 2025 को अपनी-अपनी मस्जिदों में जुमा की नमाज दोपहर 2.00 बजे से मुनअकिद कराएं"

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही फैसला लिया गया है. संवेदनशीलता को देखते हुए यूपी के कई जिलों में नमाज के समय में बदलाव किया गया है. पुलिस प्रशासन और धार्मिक गुरुओं की बैठक के बाद इस निर्णय पर आया है कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए नमाज के समय में बदलाव किया जाए.

इनपुट: विनीत पाठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget