एक्सप्लोरर

Khairagarh By Election: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी

Khairagarh By Election News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए मतदान जारी है. उपचुनाव में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है.

Khairagarh By Election Updates: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव (Rajnandgao) जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए मतदान जारी है. शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है. जनता कांग्रेस (Congress) छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद से रिक्त इस सीट के लिए 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. हालांकि मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और जनता कांग्रेस के बीच होने की संभावना है.

राजनांदगांव जिले के अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को मतदान होगा. क्षेत्र में सुचारू रूप से मतदान के लिए मतदान दलों को रवाना कर दिया गया है.

मतों की गिनती 16 अप्रैल को होगी

मतदाता सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. मतों की गिनती 16 अप्रैल को होगी. अधिकारियों ने बताया कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 291 मतदान केंद्र हैं जिसके लिए सभी 291 मतदान दल मतदान सामग्री लेकर रवाना हो गए हैं. विधानसभा क्षेत्र में 283 मतदान केन्द्र और आठ सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 53 अतिसंवेदनशील, 11 संवेदनशील और 86 राजनैतिक रूप से संवेदनशील है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के धमतरी में झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाया आतंक, दो दिनों में तीन लोगों की कुचलकर ली जान

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 11 हजार 516 मतदाता हैं. जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख छह हजार 266 तथा महिला मतदाता एक लाख पांच हजार 250 हैं. अधिकारियों ने बताया कि छुईखदान और खैरागढ़ मतदान केंद्र को संगवारी मतदान केंद्र बनाया गया है जहां महिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है.

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए केंद्रीय पुलिस बल की 22 कंपनियों को तैनात किया गया है. वहीं ईवीएम मशीन के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय पुलिस बल की एक कंपनी को तैनात किया गया है. साथ ही छह सीसीटीवी कैमरा स्ट्रांग रूम के चारों तरफ निगरानी के लिए लगाए गए हैं.

खैरागढ़ विधानसभा सीट राज्य की सबसे महत्वपूर्ण सीटों में से एक है

खैरागढ़ विधानसभा सीट राज्य की सबसे महत्वपूर्ण सीटों में से एक है. इस सीट पर ज्यादातर समय कांग्रेस का कब्जा रहा है, लेकिन वर्ष 2018 में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता विरोधी लहर के बावजूद कांग्रेस इस सीट को नहीं जीत ​सकी थी. इस सीट में पार्टी को तीसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा था. इस चुनाव में कांग्रेस ने राज्य की कुल 90 सीटों में से 68 सीटों पर, भारतीय जनता पार्टी ने 15 सीटों पर और जनता कांग्रेस तथा बहुजन समाज पार्टी गठबंधन ने सात सीटों पर जीत हासिल की थी.

पिछले वर्ष नवंबर माह में दिल का दौरा पड़ने से सिंह का निधन हो गया था. तब से यह सीट रिक्त है. खैरागढ़ विधानसभा सीट में उपचुनाव की घोषणा के बाद राज्य के तीनों दलों ने मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश शुरू कर दी थी. पिछले विधानसभा चुनाव और बाद में दंतेवाड़ा, चित्रकोट और मरवाही विधानसभा सीट में हुए उपचुनाव में हार के बाद भाजपा ने इस सीट पर जीत के लिए पूरी ताकत लगा दी है.

पार्टी ने इस उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनाव प्रचार के बुलाया था. दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के अभियान का नेतृत्व किया है.

खैरागढ़ ​उपचुनाव के लिए भाजपा ने एक बार फिर पूर्व विधायक कोमल जंघेल को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार यशोदा वर्मा पर भरोसा जताया है. जंघेल और वर्मा दोनों अन्य पिछड़ा वर्ग के लोधी जाति से हैं. खैरागढ़ क्षेत्र में लोधी जाति की संख्या अधिक है.

वहीं जनता कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए वकील और खैरागढ़ राजपरिवार के दामाद नरेंद्र सोनी को अपना उम्मीदवार बनाया है. पार्टी नेताओं के मुताबिक सोनी खैरागढ़ क्षेत्र को जिला बनाने की मांग से संबंधित आंदोलन से भी जुड़े हुए हैं.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ का ये जिला 20 साल बाद हुआ नक्सल मुक्त, इस साल नहीं हुई कोई बड़ी वारदात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget