एक्सप्लोरर

Bemetara Violence : दक्षिणपंथी संगठनों के बंद में दुकानों पर लगे रहे ताले, BJP कार्यकर्ता हिरासत में लिये गए

Chhattisgarh में अधिकारियों के मुताबिक, रायपुर और बेमेतरा में आगजनी की दो घटनाओं को छोड़कर पूरे राज्य में बंद शांतिपूर्ण रहा.

Chhattisgarh violence News: छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के बीरनपुर गांव में हुई सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ दक्षिणपंथी संगठनों के राज्यव्यापी बंद के आह्वान पर सोमवार को राज्य के अधिकतर शहरों में ज्यादातर दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे. अधिकारियों के मुताबिक, रायपुर और बेमेतरा में आगजनी की दो घटनाओं को छोड़कर पूरे राज्य में बंद शांतिपूर्ण रहा.

उन्होंने बताया कि बीरनपुर के बाहरी इलाकों में भीड़ ने खाली घर में आगजनी की, जबकि कुछ प्रदर्शनकारियों ने रायपुर स्थित एक बसस्टैंड पर यात्री बस पर पत्थरबाजी की, जिससे वाहन के शीशे टूट गए.

पुलिस ने जगह-जगह अवरोधक लगाए 
छत्तीसगढ़ प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव और बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बेमेतरा जिले के साजा इलाके में स्थित पिपरिया चौक पर उस समय रोक दिया, जब वे हिंसा ग्रस्त बीरनपुर गांव में जाने की कोशिश रहे थे.

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने जगह-जगह अवरोधक लगाए थे और बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए हिंसाग्रस्त गांव को जाने वाले रास्तों पर रणनीति के तहत बस और ट्रक खड़े किए थे तथा साव सहित कई बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया.

विश्व हिंदू परिषद् (विहिप) और बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज लेकर रायपुर, बेमेतरा, राजनांदगांव, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, कोरिया समेत कई जगहों पर पैदल और मोटरसाइकिल से मार्च निकाला और व्यवसायियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की.

कई स्थानों पर सार्वजनिक परिवहन नहीं चले
बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी सड़क पर लोगों से बंद के समर्थन में अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद करने की अपील करते हुए देखा गया. अधिकारियों ने बताया कि बंद में आवश्यक सेवाएं और शिक्षण संस्थान प्रभावित नहीं हुए. कई स्थानों पर सार्वजनिक परिवहन नहीं चले.

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने राज्य के विभिन्न स्थानों पर बंद के तहत कुछ समय के लिए सड़कों को बाधित किया, जिससे यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हुई. हालांकि, शाम को विभिन्न शहरों में दुकानें खुल गईं.

बीरनपुर गांव के बाहरी इलाके में स्थित घर के जलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

वीडियो में पुलिस महानिरीक्षक (दुर्ग रेंज) आनंद छाबड़ा और अन्य पुलिसकर्मी आग को बुझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि आग में किसी के झुलसने की खबर नहीं है.

साव  कहा, ‘‘जिस तरह से बीरनपुर में निर्दोष युवक की भीड़ ने नृशंस तरीके से हत्या की, वह निंदनीय है. भूपेश बघेल नीत कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ को तालिबान की तरह बनाना चाहती है, लेकिन छत्तीसगढ़ के बेटे और बेटियां यह किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम मृतक भुवनेश्वर साहू को न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रखेंगे. हम उसके परिवार के साथ हैं.’’ साव ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को गांव जाने से रोकने के लिए की गई पुलिस कार्रवाई की निंदा की. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस भीड़ द्वारा साहू की हत्या के मामले की ठीक ढंग से जांच नहीं कर रही है और अब तक केवल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पत्रकार को पत्थरबाजी के दौरान सिर में चोट लगी
इस बीच, रायपुर के साजा इलाके में स्थित पिपरिया चौक पर विरोध प्रदर्शन को कवर करने गए एक पत्रकार को पत्थरबाजी के दौरान सिर में चोट लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बेमेतरा कस्बे से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में कथित तौर पर स्कूली बच्चों के बीच झगड़े के बाद हिंसा भड़क उठी थी. इस घटना में आठ अप्रैल को भुवनेश्वर साहू (23)की मौत हो गई थी और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

स्थानीय प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लगा दी है और कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए करीब सात सौ पुलिसकर्मियों को गांव और उसके आसपास तैनात किया गया है. हिंसा में मारे गये भुवनेश्वर साहू (23) का रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया.

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस में संचार इकाई के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) इस मु्द्दे का राजनीतिकरण नहीं करे और सांप्रदायिक रंग नहीं दे. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में जरूरी कार्रवाई कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget