एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Vaccination: 15 से 18 साल के बच्चों में वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह, पेरेंट्स ने दिए ये रिएक्शंस

देश में बढ़ते कोरोना के मामलों देखते हुए, सरकार ने अब 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन देने का फैसला किया है. सरकार इस निर्णय के बाद बच्बचों और अभिभावकों में इसको लेकर जबरदस्त उत्साह है.

Chhattisgarh Corona Vaccine: पूरे देश में 3 जनवरी से, 15 से 18 साल के सभी बच्चों को कोविड का टीका लगाया जाना है. वहीं इसके लिए आज शनिवार एक जनवरी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी शुरू कर दी गई है. जिसके बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी 15 से 18 साल के बच्चों को टीका लगाने के लिए उनमें उत्सुक और उत्साह दिखाई दे रहा है. बस्तर जिले में भी तीन जनवरी से होने वाले टीकाकरण अभियान को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. वही टीके को लेकर बच्चों के साथ ही उनके अभिभावकों में भी सरकार के फैसले से काफी खुशी देखने को मिल रही है.

तीन जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान के लिए अभिभावक शनिवार 1 जनवरी के सुबह से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में जुटे हुए हैं. वही जिले के स्कूलों में भी इस टीकाकरण के लिए तैयारी चल रही है. वहीं कुछ बच्चों के अभिभावक भी अपने बच्चों वैक्सीन दिलवाने के लिए सुबह से मोबाइल के जरिये रजिस्ट्रेशन करते हुए देखा गया है. कई अभिभावकों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है. बच्चों के अभिभावकों ने कहा कि हम इसका लंबे समय से इंतेजार कर रहे थे.

15 से 18 साल तक बच्चों को लगेगा टीका.
छत्तीसगढ़ के बस्तर में तीन जनवरी से शुरू होने वाली टीकाकरण को लेकर बालक बालिकाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, आज शनिवार 1 जनवरी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और बड़ी संख्या में बस्तर के भी अभिभावक अपने बच्चों को टीका लगाने के लिए सुबह से हीमोबाइल पर रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, अभिभावकों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है उनका कहना है कि वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कि कब 15 से 18 वर्ष के भी बालक बालिकाओं को कोविड का टीका लग सकेगा और जैसे ही सरकार ने इसकी घोषणा की तो उन्हें काफी राहत मिली.

पेरेंट्स का कहना है कि जिस तरह से देश में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है ऐसे में खास कर कम उम्र के बालक बालिकाएं भी इसकी चपेट में आ सकते हैं, इसे ध्यान में रखते हुए जिस तरह से सरकार ने फैसला लिया और आगामी तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष के बालक बालिकाओं के लिए भी टीकाकरण की शुरुआत कर रही है ऐसे में अभिभावक सरकार के इस फैसले से काफी खुश हैं ,उनका कहना है कि उनके भी बच्चों को अब टीका लग जाने से वे राहत की सांस लेंगे, क्योंकि स्कूल खुलने के बाद लगातार कोरोना और उसके नए वेरिएंट ओमिक्रोन का खतरा मंडरा रहा है, ऐसे में वैक्सीन लग जाने के बाद बच्चों में संक्रमण का खतरा कम रहेगा ,साथ ही वह भी निश्चिंत होकर अपने बच्चों को स्कूल भेज सकेंगे.

बच्चों में दिख रहा वैक्सीन को लेकर उत्साह
इधर कोविड वैक्सीन को लेकर बालक बालिकाओं में भी काफी उत्साह है. उनका कहना है कि वह भी बेसब्री से इस वैक्सीन का इंतजार कर रहे थे. वहीं कुछ बच्चों आज यह भी कहना है कि, "3 जनवरी के बाद उन्हें भी वैक्सीन लग जाने से वह निश्चिंत होकर वे स्कूल जाने के साथ ही बाकी जगहों पर भी घूम सकेंगे. वहीं आ सुबह से ही पात्र बच्चे 3 जनवरी को कोरोना वैक्सीन का फर्स्ट डोज लगाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं. हालांकि बालक बालिकाओं ने वैक्सीन लगाने के साथ-साथ यह भी अपील की है कि जिस तरह से कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, ऐसे में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का जरूर पालन करें. फिलहाल अभिभावकों के साथ साथ 15 से 18 साल के युवाओं में भी इस कोविड वैक्सीन को लगाने के लिए काफी उत्साह दिखाई दे रहे हैं और जिसके लिए वह 3 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 

Corona Vaccination in Jharkhand: झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कितने करोड़ लोग हो चुके हैं फुली वैक्सीनेटेड, यहां जानि

Omicron: देश के 23 राज्यों में ओमिक्रोन के 1431 केस दर्ज, महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget