एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Nagar Nikay Chunav: रायपुर में कांग्रेस ने निकाय चुनाव की तैयारियों पर की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Chhattisgarh Nagar Nikay Chunav: नगरीय निकाय चुनाव तारीखों की घोषणा के अगले ही दिन कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में प्रत्याशी चयन को लेकर बैठक की.

Chhattisgarh Nagar Nikay Chunav: नगरीय निकाय चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद राजनीतिक पार्टियों की तरफ से तैयारियां शुरू हो गई हैं. एलान के अगले ही दिन कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में प्रत्याशी चयन को लेकर बैठक की. बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा के बाद मेहनत करने वाले प्रत्याशियों को टिकट देने का कांग्रेस ने फैसला लिया है. दरअसल गुरुवार को पीएल पुनिया रायपुर में एयरपोर्ट से सीधे कांग्रेस भवन पहुंचे. कांग्रेस भवन में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जमवाड़ा लगा था. पीएल पुनिया के साथ सभी कैबिनेट मंत्री भी बैठक में शामिल हुए. बैठक में कांग्रेस ने वार्डवार चर्चाओं के बाद प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने का फैसला किया.

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि सभी मंत्री, विधायकों की जिम्मेदारी तय की गई. बहुमत से पार्षद आए, अध्यक्ष, सभापति, मेयर हमारा बने इसके निर्देश दिए गए. वार्ड के लोगों से बातचीत करके प्रत्याशी का चुनाव किया जाएगा. वहीं प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने पार्टी की स्थिति के इस बार मजबूत होने का दावा किया. उन्होंने जीतने वाले उम्मीदवार को मौका देने की बात कही. उन्होंने कहा कि मेहनती कार्यकर्ताओं का चयन वार्ड में जाकर किया जायगा. आज सभी से चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए गए. उन्होंने सरकार की जन हितैषी कार्य पर जनता के बीच जाने की बात कही.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 14 नगर निगम हैं. इसमें से 10 नगर निगम में 2020 में चुनाव हुए थे जिसमें बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया था. सभी नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा है. वहीं बचे हुए 4 नगर निगम में अब चुनाव होने वाले हैं. इनमें रायपुर जिले का बिरगांव नगर निगम, दुर्ग जिले का भिलाई, भिलाई चरौदा और रिसाली नगर निगम में चुनाव होंगे. नगर पालिका परिषद की बात करें तो पांच नगर पालिका परिषद में वोट डाले जाएंगे. इसमें सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, जामुल, खैरागढ़ शामिल हैं. इसके अलावा 6 नगर पंचायत में भी चुनाव होना है. प्रेमनगर, मारो, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़ व भोपालपट्टनम में चुनावी रंग देखने को मिलेगा. नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने बैठक कर अपने प्रत्याशी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. दूसरी तरफ बीजेपी और राज्य की क्षेत्रीय पार्टी जेसीसीजे भी नगरीय निकाय चुनाव में किस्मत आजमाएंगी. 

Congress Meeting: सोनिया गांधी की कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक, संसद में MSP समेत इन मुद्दों को उठाने का लिया गया फैसला

Punjab Election 2022: पंजाब में AAP को झटका, सिद्धू की मौजूदगी में रायकोट के विधायक कांग्रेस में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget