एक्सप्लोरर

Bastar: केके रेलमार्ग पर हुआ हादसा, मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

Bastar Train News: बस्तर के एकमात्र कोत्तवलसा-किरंदुल रेलमार्ग पर बड्डवरा यार्ड में एक बड़ा हादसा हुआ है, विशाखापट्टनम से जगदलपुरआ रहीमालगाड़ी डिरेल हो गई है, जिससे पटरी से 6वैगन उतर गए हैं.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक मात्र के.के (कोत्तवलसा-किरंदुल) रेलमार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है. बोड्डावरा यार्ड में मालगाड़ी के डीरेल हो जाने से 6 वैगन पटरी से उतर गए. जिससे इस रूट पर आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है. बताया जा रहा है कि तकनीकी दिक्कत की वजह से या हादसा हुआ है. हालांकि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस रेलमार्ग में ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है.

इधर घटना की जानकारी मिलने के साथ ही खुद वॉल्टेयर रेल मंडल प्रबंधक अनूप सतपथी की निगरानी में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि मंगलवार (20 जून) से एक बार फिर से इस रूट पर आवागमन शुरू हो सकता है. फिलहाल इस रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के पहिये थम जाने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. किरंदुल से विशाखापट्टनम तक एक ही रेलमार्ग होने की वजह से बस्तर के और उड़ीसा के यात्रियों को विशाखपट्नम जाने के लिए इसी ट्रेन पर निर्भर होना पड़ता है. रेलवे विभाग के अधिकारियों के द्वारा जल्द ही ट्रैक को दुरुस्त कर लेने का दावा किया जा रहा है, लेकिन 2 दिनों तक इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है.

दो दिनों तक पैसेंजर ट्रेन हुई रद्द
इधर केके रेलमार्ग पर मालगाड़ी डीरेल हो जाने की वजह से 18 जून को विशाखापत्तनम से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18514 विशाखापत्तनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है. वही ट्रेन नंबर 18513 किरंदुल-विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस जो रविवार (18 जून) को किरंदुल से रवाना हुई, कोरापुट, रायगढ़ा, विजयनगरम के रास्ते विशाखापत्तनम पहुंचने के लिए डायवर्ट रूट से पहुंची. वहीं सोमवार (19 जून) को किरंदुल से छूटने वाली गाड़ी संख्या 18513 किरंदुल-विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है.

20 जून तक रेल लाइन दुरुस्त हो सक्ता है
बताया जा रहा है कि जब तक इस रेलमार्ग पर मरम्मत का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक इस रेलमार्ग में किरंदुल विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस और दिन में चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को रद्द किया जा सकता है. फ़िलहाल मंगलवार (20 जून) शाम तक रेल लाइन दुरुस्त होने के बाद फिर से ट्रेनों की आवाजाही की समय सारणी रेलवे विभाग की ओर से जारी हो सकती है. तब तक यात्रियों को इस रेलमार्ग में यात्री ट्रेन की सुविधा नहीं मिल पाएगी.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भी 'आदिपुरुष' का विरोध, बिलासपुर में हनुमान चालीसा का पाठ, दुर्ग में सिनेमा हॉल में तोड़फोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget