एक्सप्लोरर

Surguja News: सरगुजा में परीक्षा देने गईं 2 छात्राओं की किडनैपिंग से तनाव, आरोपियों के घर पर पथराव

Surguja: सरगुजा में परीक्षा देने गईं दो छात्राओं के किडनैपिंग से दो समुदायों में तनाव की स्थिति बन गई है. स्थानीय लोगों ने आरोपी युवकों के घर पर पथराव किया. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों का पकड़ लिया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा (Surguja) जिले के रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत दो विशेष वर्ग के लड़कों द्वारा कथित तौर पर नाबालिग लड़कियों को भगाने का मामला सामने आया है. रघुनाथपुर की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियां परीक्षा देने के लिए घर से स्कूल गई हुईं थी. परीक्षा खत्म होने के बाद दो लड़कों द्वारा स्कूल से दो बजे लड़कियों को कार में बैठाकर रांची ले जाया गया. इधर लड़की के परिजनों को पता चलने पर तुरंत पुलिस चौकी रघुनाथपुर को सूचना दी गई.

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कॉल डिटेल सहित तमाम जांच की तो लड़कियों का लोकेशन मिल गई. इसके बाद रांची पुलिस आरोपी और लड़कियों तक पहुंच गई. इधर सरगुजा में गुस्साए क्षेत्र के लोगों ने नेशनल हाईवे-43 पर चक्का जाम करने की कोशिश की. वहीं स्थानीय लोगों द्वारा आरोपियों के घरों में पत्थरबाजी सहित आग लगाने की कोशिश भी की गई. इसके बाद सरगुजा पुलिस द्वारा सैंकड़ों की संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था. वहीं अब सरगुजा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही दोनों नाबालिग लड़कियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है. 

स्थानीय निवासियों ने क्या कहा?
इस संबंध में स्थानीय निवासी विकास कुमार गुप्ता ने बताया कि 'दो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर लव जिहाद के चंगुल में फंसाकर दो विशेष वर्ग के लड़कों द्वारा रांची ले जाया गया था. इस संबंध में रात से ही हिंदू समुदाय के लोग कई जगहों पर इकट्ठा होकर पुलिस प्रशासन से मांग कर रहे थे कि जल्द से जल्द हमारी बच्चियों को घर वापस लाया जाए. वहीं अब पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चियों को वापस ले आई.'

उन्होंने आगे कहा कि 'फिलहाल हमारी मांगे है कि पुलिस चौकी रघुनाथपुर से ही उन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए. हिंदू समुदाय के लोग देखना चाहते हैं कि ऐसी दरिंदगी करने वाले आरोपी कौन-कौन हैं.  साथ ही उनके सहयोगी आरोपियों को भी पकड़ा जाए, क्योंकि इससे पहले नाबालिग लड़कियों को धमकी भी दी गई थी कि विशेष वर्ग के लड़कों के रिलेशनशिप में आ जाएं वरना और भी तरीका आता है. यह सोचा समझा षड्यंत्र भी हो सकता है, इसलिए इस मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो.'

दोनों आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि रघुनाथपुर चौकी में मंगलवार को नाबालिग पीड़िता को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज किया गया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने रात को ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लड़कियों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए रघुनाथपुर पुलिस चौकी की सेंसिटिव जगह पर भारी संख्या में पुलिस भर तैनात किया गया था, जहां स्थिति अब सामान्य है.

यह भी पढ़ें: Bijapur Encounter: बीजापुर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ के बाद 3 महिला समेत 13 नक्सलियों के शव बरामद, सामने आईं तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget