एक्सप्लोरर

Bijapur Encounter: बीजापुर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ के बाद 3 महिला समेत 13 नक्सलियों के शव बरामद, सामने आईं तस्वीरें

Bijapur Naxalites Encounter: बस्तर आईजी ने बताया कि मंगलवार को जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई. इस मुठभेड़ में जवानों ने 13 नक्सलियों को मार गिराया.

(बीजापुर में 13 नक्सलियों के शव बरामद)

1/7
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार (2 अप्रैल) को हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 13 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि बस्तर के आईजी  सुंदरराज पी ने की है. मंगलवार की शाम को जवानों की टीम ने मुठभेड़ स्थल से 10 नक्सलियों का शव बरामद किया था. वहीं बुधवार की सुबह एक बार फिर मुठभेड़ स्थल पर पहुंची जवानों की टीम ने तीन और नक्सलियों का शव बरामद किया.

2/7
बस्तर आईजी ने बताया कि मंगलवार को जवानों और नक्सलियों के बीच करीब आठ घंटे तक मुठभेड़ चली और दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई. इसके बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए और जवानों ने इस मुठभेड़ में 13 नक्सलियों को मार गिराया. इनमें से तीन महिला नक्सली भी शामिल है.

3/7
आईजी ने दावा किया है कि इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में  पीएलजीए (पीपुल्स ऑफ लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) कंपनी नंबर-2 के सदस्य और पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सक्रिय मवादियों के होने की पूरी संभावना है.

4/7
नक्सलियों के शव के साथ जवानों ने अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किया है, जिसमें एलएमजी (लाइट मशीन गन) 303 बोर की राइफल, एक 12 बोर की  राइफल और भारी मात्रा में बीजीएल सेल्स, लॉन्चर हथियार और एक्सप्लोसिव के साथ ही नक्सलियों का दैनिक सामान भी बरामद किया है.

5/7
आईजी ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र के लेन्द्रा और कोरचोली के जंगल में माओवादी संगठन के पीएलजीए कंपनी नंबर-2 के और पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी में सक्रिय नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना थी. करीब 50 की संख्या में नक्सली इस जंगल में बैठक कर रहे थे. बताया जा रहा है कि इस बैठक में सीनियर माओवादी लीडर लेंगु, पापा राव और तेलंगाना, सुकमा, बीजापुर में सक्रिय कई बड़े नक्सलियों की भी मौजूदगी थी.

6/7
बकायदा नक्सलियों ने यहां अस्थाई कैम्प भी बना रखा था, यह पहली बार है कि जब जवानों की टीम लेन्द्रा और कोरचोली के इस एरिया में पहुंची. नक्सलियों को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके सबसे सेफ जोन में जवानों की टीम पहुंचेगी. मंगलवार की सुबह शुरू हुई यह मुठभेड़ लगभग आट घंटे तक चली और नक्सलियों द्वारा जवानों पर बीजीएल भी दागे गए, लेकिन अच्छी बात यह रही कि जवानों को इस मुठभेड़ में किसी तरह से कोई नुकसान नहीं हुआ और जवानों ने नक्सलियों का डटकर सामना किया.

7/7
इस मुठभेड़ में जवानों ने 13 नक्सलियों को मार गिराया और बकायदा उनकी बॉडी भी रिकवर कर ली है. आईजी ने बताया कि जवानों की टीम मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सलियों के शवों को लेकर बीजापुर मुख्यालय पहुंच रही है. हालांकि, अभी मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मुख्यालय पहुंचने के बाद सरेंडर नक्सलियों के द्वारा मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त की जाएगी.

छत्तीसगढ़ फोटो गैलरी

और देखें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें

पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...

न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के

ABP Premium

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक

CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?

स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा

Embed widget