एक्सप्लोरर

Ambikapur: इंडियन बास्केटबॉल टीम के कोच को अंधेरे में कराना पड़ा अभ्यास, कलेक्टर की पहल से चमका मैदान

Ambikapur News: सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में आज से राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है. कलेक्टर कुंदन कुमार की पहल से मैदान का नजारा ही बदल गया. 

Ambikapur News: सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में मंगवार (11 अक्टूबर) से राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है. प्रतियोगिता में संभाग भर के स्कूली बच्चे हिस्सा ले रहे हैं. स्कूल स्टेट गेम्स के लिए लगभग सभी संभाग के खिलाड़ी कल ही अम्बिकापुर पहुंच गए थे. खिलाड़ियों के साथ कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कोच भी जुटे हैं. कोच कल बास्केटबॉल ग्राउंड में खिलाड़ियों को मैच से पहले नई नई तकनीक का अभ्यास करा रहे थे. शाम को अंधेरा होने के बावजूद मैदान में प्रशिक्षण चलता रहा. महीनों पहले फ्यूज हो चुकी मैदान में लगी फ्लड लाइट को निगम ने ठीक नहीं कराया था. कलेक्टर कुंदन कुमार को जानकारी होने पर मैदान का नजारा ही बदल गया. 

स्टेट लेवल मैच में अव्यवस्था

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कराने इंडियन बास्केटबॉल टीम के कोच और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के छत्तीसगढ़ प्रभारी राजेश्वर राव कालवा भी अम्बिकापुर आए हुए हैं. दूसरी पहर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने आए बास्केटबॉल खिलाड़ियों को नए नए गुर सिखा रहे थे. सूरज डूबने के बाद मैदान में शाम का अंधेरा छाने लगा. इंडिया टीम के कोच को अंधेरे में कोचिंग देना पड़ा. अंधेरे का कारण मैदान में लगे फ्लड लाइट का कई महीने से फ्यूज हो जाना था.

कलेक्टर ने दिखाई गंभीरता

प्रतियोगिता शुरू होने से पहले सरगुजा बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष और सरगुजा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंहदेव ने निगम कर्मचारियों को मैदान में बुलाकर सुधार कार्य करने को कहा था. आदत से मजबूर निगम के जिम्मेदार अधिकारी एक कान से सुनकर दूसरे कान से बात को निकाल चुके थे. स्टेट लेवल मैच में बदइंतजामी की खबर एबीपी के माध्यम से कलेक्टर सरगुजा कुंदन कुमार को दी गई. कलेक्टर ने बिना विलंब किए निगम अधिकारियों को मैदान की फ्लड लाइट बदलने के निर्देश दिए.

Chhattisgarh Politics: लंबे समय बाद साथ दिखे सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव, तस्वीर वायरल

मैदान में ठीक हुआ फ्लड लाइट

दोपहर डेढ़ बजे निगम के विद्युत विभाग का अमला बास्केटबॉल मैदान पहुंचा और नई लाइट लगाई गई. दिन में तेज धूप होने की वजह से आयोजन समिति ने शाम को बास्केटबॉल मैच कराने का मन बनाया था. फ्लड लाइट नहीं होने की वजह से मामला अधर में लटका था. कलेक्टर सरगुजा कुंदन कुमार की गंभीरता और खिलाड़ियों के प्रति संवेदनशीलता की वजह से आखिरकार अब बास्केटबॉल का मैच दुधिया रोशनी में खेला जा सकेगा.

Raipur News: आखिर छत्तीसगढ़ के शॉपिंग मॉल में क्यों बिक रहा है गोबर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget