एक्सप्लोरर

इंसानों की बोली की हूबहू नकल करने वाली छत्तीसगढ़ के इस पक्षी को बचाने की पहल, GPS सिस्टम से होगी नजरदारी

बस्तर वाइल्ड लाइफ के सीसीएफ एके श्रीवास्तव ने बताया कि पहाड़ी मैना की प्रजाति केवल बस्तर के जंगलों में ही पाई जाती है. पिछले चार दशकों से पहाड़ी मैना को बचाने की कोशिश की जा रही है.

Chhattisgarh Bird News: इंसानों की बोली की हूबहू नकल करने वाली छत्तीसगढ़ में राजकीय पक्षी का दर्जा प्राप्त पहाड़ी मैना के वंशवृद्धि, संरक्षण और संवर्धन के लिए पहली बार नई तकनीकी अपनाई जा रही है. इसके तहत पक्षी के पैर पर टैगिंग लगाये जा रहे हैं जो GPS सिस्टम से लैस होगा. इस जीपीएस सिस्टम से पहाड़ी मैना को ट्रैक किया जाएगा और मैना के पीछे एक टीम रहेगी जो उसे जीपीएस से ट्रैक करेगी और दूर से उसकी एक्टिविटी को नोट करेगी.

दरअसल केवल छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कांगेर वैली नेशनल पार्क के जंगलों में पाई जाने वाली इस राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रजाति तेजी से विलुप्त हो रही है. ऐसे में वाइल्ड लाइफ और वन विभाग ने इसके लिए चिंता जताते हुए राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना के वंशवृद्धि के लिए नए सिरे से प्रयास शुरू किया है. वन विभाग के अफसरों का दावा है कि इस प्रयास से पहाड़ी मैना के प्रजाति को बचाने और इनके वंशवृद्धि में वन विभाग को जरूर सफलता मिलेगी.

केवल बस्तर के जगंलों में पाई जाती है 

बस्तर वाइल्ड लाइफ के सीसीएफ एके श्रीवास्तव ने बताया कि पहाड़ी मैना की प्रजाति केवल बस्तर के जंगलों में ही पाई जाती है. पिछले चार दशकों से पहाड़ी मैना को बचाने के लिए विभाग द्वारा प्रयास किया जा रहा है. साल 1986 में कांगेर घाटी नेशनल पार्क मैना के लिए सुरक्षित क्षेत्र घोषित हुआ था. छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद मैना की संख्या बढ़ाने के लिए विभाग ने कई प्रयास भी किए.


इंसानों की बोली की हूबहू नकल करने वाली छत्तीसगढ़ के इस पक्षी को बचाने की पहल, GPS सिस्टम से होगी नजरदारी

वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 में पहाड़ी मैना को तेजी से विलुप्त होती प्रजाति की कैटेगरी में रखा गया था. जिसके बाद सन 1990 में मैना को शहर के वन विभाग के पार्क में बनाये गए प्रजनन केंद्र में लाकर रखा गया. हालांकि मैना की मौत तक यह पता नहीं चल पाया कि वह मादा है या पुरुष. इस दौरान प्रजनन के लिए विभाग के द्वारा लाखों रुपए खर्च भी किए गए लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ. 

पक्षी पर पहली बार किया जा रहा ये प्रयास

हालांकि वाईल्ड लाइफ के CCF का कहना है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार पक्षी पर टैगिंग लगाने और जीपीएस सिस्टम का प्रयास किया जा  रहा है. इससे वन विभाग को जरूर सफलता मिलेगी, ऐसी उम्मीद भी जताई जा रही है. इसके लिए पहले कांगेर वैली नेशनल पार्क के डायरेक्टर गणवीर धम्मशील गुजरात से इसके लिए ट्रेनिंग भी लेकर आए हैं.

नवंबर के पहले सप्ताह से ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा और जीपीएस सिस्टम के जरिए पहाड़ी मैना के हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी. जिसके बाद मैना को जब प्रजनन केंद्र में लाया जाएगा तो इसी रिसर्च की मदद से वंशवृद्धि की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.


इंसानों की बोली की हूबहू नकल करने वाली छत्तीसगढ़ के इस पक्षी को बचाने की पहल, GPS सिस्टम से होगी नजरदारी

रिसर्च के लिए कोई टाइम फिक्स नहीं किया गया है यह काम 6 महीने से 1 साल तक भी बढ़ सकता है. फिलहाल विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि तेजी से विलुप्त होती राजकीय पक्षी के प्रजाति को बचाने टैगिंग सिस्टम का प्रयास कारगर साबित होगा.

Chhattisgarh News: कांकेर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 2 खूंखार नक्सली, भारी मात्रा में बरामद हुआ विस्फोटक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget