एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कैप्टिव ब्रीडिंग सेंटर में रखी तीसरी पहाड़ी मैना की भी मौत, राजकीय पक्षी का दर्जा प्राप्त

Pahadi Maina Chhattisgarh: राजकीय पक्षी का दर्जा प्राप्त पहाड़ी मैना की मौत हो गई है. एक के बाद एक कर 3 पहाड़ी मैना की मौत होने से पक्षी प्रेमियों में नाराजगी है. मौत की जांच की मांग की है.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में वन विभाग के निगरानी में रखी आखिरी पहाड़ी मैना की भी मौत हो गई है. विलुप्त प्रजाति की पक्षी होने की वजह से पहाड़ी मैना को छत्तीसगढ़ की राजकीय पक्षी का दर्जा प्राप्त है. दरअसल पिछले कुछ सालों से शहर के वन विद्यालय में एक बड़े पिंजरे में 3 पहाड़ी मैना को रखा गया था.  इंसानों की बोली कि तरह हूबहू  नकल करने वाली मैना पक्षी पर्यटकों के लिए भी मुख्य आकर्षण का केंद्र थी. इस वजह से इसे वन विद्यालय के विशाल पिंजरे में कांगेर राष्ट्रीय उद्यान  प्रबंधन द्वारा निगरानी में रखा गया था, लेकिन एक के बाद एक तीनो पहाड़ी मैना की मौत हो गयी है.

दो महीने पहले ही सोनू और ऋतु नाम की मैना की मौत हुई थी. वहीं अब मोनू नाम की मैना की भी मौत हो गयी है. पहाड़ी मैना के संरक्षण के लिए विभाग के द्वारा लाखों रुपए खर्च करने के दावे के बावजूद एक भी मैना को बचाया नहीं जा सका और विभाग के निगरानी में ही तीनों मैना की एक के बाद एक कर मौत हो गई है.

लाखों रुपए खर्च करने का किया गया था दावा
दरअसल पहाड़ी मैना बस्तर के ही जंगलों में देखने को मिलती है. विलुप्त प्रजाति की पक्षी होने की वजह से लंबे समय से इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए वन विभाग काम कर रहा है. वहीं वन विद्यालय में एक बड़े पिंजरे में पिछले कुछ सालों से 3 पहाड़ी मैना को रखा गया था और इनके प्रजनन को भी लेकर लाखों रुपए खर्च करने का दावा किया गया, लेकिन आज तक मैना पक्षियों  के नर है या मादा का पता नहीं चल सका. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन पक्षियों  के देखरेख के अभाव में एक के बाद एक तीनो पक्षी की मौत हो गई.

'पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है'
इधर कांगेर वैली नेशनल पार्क के संचालक गणवीर धर्मशील का कहना है कि मैना की मौत कैसे हुई इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, उन्होंने बताया कि इससे पहले जो दो मैना की मौत हुई थी यह जानकारी जरूर उन्हें हैं, लेकिन उनकी मौत कैसे हुई उन्हें इसकी जानकारी नहीं है.  हालांकि बुधवार (12 जुलाई) को हुई  एक मैना की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है. संचालक ने बताया कि कुछ दिन पहले ही मैना को पिंजरे से आजाद करने का फैसला लिया गया था, लेकिन उच्च अधिकारियों से अनुमति मिलने का इंतजार था. जानकारी मिली है कि कुछ दिनों से मैना बीमार थी और बुधवार को उसकी मौत हो गई.

पक्षी प्रेमियों ने की मैना की मौत की जांच की मांग
इधर राजकीय पक्षी का दर्जा प्राप्त पहाड़ी मैना की एक के बाद एक मौत होने से पक्षी प्रेमियों में भी काफी नाराजगी है, पक्षी प्रेमी संजीव पचौरी  बताते हैं कि पहाड़ी मैना हुबहू इंसानों की बोली की नकल करती है, विलुप्त प्रजाति  की पक्षी होने की वजह से इसे राजकीय पक्षी का दर्जा दिया गया है, और राज्य में केवल बस्तर के इलाकों में ही देखने को मिलती है, वन विभाग ने सालों से इनके संरक्षण और संवर्धन के नाम पर लाखों रुपए खर्च करने का दावा किया लेकिन इन पक्षियों के रहवास और प्रजनन को लेकर एक भी जानकारी नहीं जुटा पाई, वही तीन महीनों में एक के बाद एक तीनों मैना पक्षी की मौत हो गई,जो जांच का विषय है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, संगठन के बाद अब कैबिनेट में फेरबदल के संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget