एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से ग्रामीण परिवारों का शुरू होगा सर्वे, CM बघेल ने मुख्य सचिव को दिया निर्देश

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल से ग्रामीण परिवारों का सामाजिक और आर्थिक सर्वे शुरू होगा. इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को तैयारी करने के निर्देश दिए हैं.

Chhattisgarh Social And Economic Survey: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh ) में एक अप्रैल से ग्रामीण परिवारों का सामाजिक और आर्थिक सर्वे शुरू होगा. इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने मुख्य सचिव को पंचायत और ग्रामीण विकास के माध्यम से सर्वे की तैयारी तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं. 

इस सर्वे के जरिए सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों की जानकारी जुटाई जाएगी.  इस सर्वे में पता  चलेगा कि कितने लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. साथ ही  कितने लोग अभी भी सरकारी योजनाओं के लाभ से  अभी भी वंचित हैं.

पंचवायत विभाग को तैयारी के निर्देश

दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम आवास योजना को लेकर बजट सत्र में कहा था कि देश में जनगणना 2011 के बाद से नही हुई है. साथ ही कितने जरूरतमंद को लाभ मिल रहा है और कितने अब भी लाइन में खड़े हैं ये जानने के लिए सर्वे कराया जाएगा. इसी पर सरकार की तरफ से कदम उठाया गया है. सर्वे के लिए मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सर्वे दलों के गठन, आवश्यक प्रशिक्षण, सर्वे में शामिल हितग्राही, मूलक योजनाओं के नाम, सर्वे प्रपत्र का प्रारूप और सर्वे के दौरान प्राप्त जानकारी और फोटोग्राफ्स ऑनलाइन अपलोड करने की तैयारी करें और सर्वे के लिए कार्ययोजना 20 मार्च 2023 तक प्रस्तुत करें.

राज्य सरकार की तरफ से बताया गया है कि सर्वे में पिछले 12 साल  से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन से ग्रामीण परिवारों के आर्थिक-सामाजिक जीवन में हुए प्रभावों की जानकारी भी एकत्रित की जाएगी. जिससे की आगामी नई योजनाओं और नीतियों के निर्माण में सहायता मिल सके. साथ ही  चिन्हित पात्र परिवारों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद मिल सके.

सर्वे के पीछे क्या है कहानी?

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस में बड़ी जंग जारी है. बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. साथ ही 15 मार्च को विधानसभा घेराव का ऐलान कर दिया है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस दावा कर रही है देश के दूसरे कई राज्यों से छत्तीसगढ़ में पीएम आवास बेहतर स्थिति में है. इसके अलावा सरकार अब सर्वे कराकर सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों की संख्या और अब तक उससे लोगों के जीवन में पड़ने वाले प्रभाव को जानने के लिए ये जानकारी जुटा रही है.

Chhattisgarh: दोनों हाथों से दिव्यांग है सरगुजा का महेश, कमियों को तमाचा मारते हुए पैरों से लिखता है, दे रहा 12वीं की परीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget