एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब होगी स्मार्ट क्लास में पढ़ाई, पांच हजार सरकारी विद्यालय होंगे संपर्क टीवी डिवाइस से लैस

Chhattisgarh Schools News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ाई कर सकेंगे. इससे बच्चों को गणित और अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों को आसानी से समझने में मदद मिलेगी.

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ाई करेंगे. इसके लिए संपर्क टीवी डिवाइस का उपयोग किया जाएगा. यह कार्यक्रम एक ओर जहां बच्चों को गणित और अंग्रेजी से कठिन विषयों को आसानी से समझने में मदद करेगी. वहीं इससे प्राथमिक स्तर के बच्चों की पढ़ाई रुचि बढ़ेगी. प्राइमरी स्कूलों में इस नवाचार में तकनीकी सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) और संपर्क फाउंडेशन के बीच तीन साल के लिए एमओयू हुआ है.

अंग्रेजी और गणित में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का किया जा रहा है प्रयास

इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के 28 जिलों में गणित के लिए और अंग्रेजी के लिए 19 जिलों के 30 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से 5वीं तक के प्राथमिक स्कूल के बच्चों के सीखने के परिणामों को बढ़ाना है. इस सहयोग का प्राथमिक लक्ष्य संपर्क स्मार्ट शालाओं को पढ़ाने के लिए अद्वितीय दृष्टिकोण पेश करके बच्चों के लिए सीखने को रोचक, सार्थक और प्रभावी बनाना है. साथ ही एससीईआरटी के साथ में संपर्क द्वारा विकसित नई प्रथाओं को चरणबद्ध तरीके से लागू करना है. राज्य में प्राथमिक स्कूलों के लिए तैयार किए गए पाठ्यक्रम के आधार पर ही संपर्क स्मार्ट क्लास का प्रोग्राम तैयार किया गया है.

शिक्षामंत्री ने कही ये बात

इस नवाचार के संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि एससीईआरटी और संपर्क के बीच हुई साझेदारी छत्तीसगढ़ के प्राथमिक कक्षा के बच्चों के लिए सीखने में मददगार बनेगा. साथ ही इसके दूसरे सार्थक परिणाम भी मिलेंगे. यह कवायद छत्तीसगढ़ को शिक्षा के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने में सार्थक होगा. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि यह अभिनव कार्यक्रम राज्य के छात्रों के लिए सीखने को और अधिक मनोरंजक बना देगा और उनके कॅरियर के लिए एक अच्छी नींव प्रदान करेगा. 

स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने कहा कि संपर्क टीवी का उपयोग स्कूलों में सीखने के लिए एक नया आयाम जोड़ देगा. वहीं एससीईआरटी के संचालक राजेश सिंह राणा ने कहा कि आगामी तीन वर्षों के लिए गणित और अंग्रेजी कार्यक्रम के लिए संपर्क रोल आउट में छत्तीसगढ़ का भागीदार होगा.

पांच हजार स्कूलों से की गई शुरूआत

संपर्क फाउंडेशन के माध्यम से सरकारी स्कूलों में कक्षाओं को स्मार्ट कक्षाओं में बदलने के लिए शुरू में 5 हजार सरकारी स्कूलों जहां पहले से टीवी स्थापित है, वहां संपर्क एफएलएन टीवी (एक शिक्षक सामग्री उपकरण के टीवी को स्मार्ट लर्निंग टेलीविजन में परिवर्तित करता है) वितरित करेगा. यह पहल सीखने के परिणामों में बड़े पैमाने पर सुधार लाने और सरकारी स्कूलों को भविष्य के लिए तैयार करने में सहयोग करने के लिए संपर्क के दृष्टिकोण का हिस्सा है. छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों में संपर्क एफएलएन टीवी लगाने की योजना है.

संपर्क फाउंडेशन कार्यक्रम को लागू करने के लिए नवीन शिक्षण-अधिगम सामग्री प्रदान करेगा. इन संसाधनों में 12 संपर्क नवाचार शामिल होंगे. जो एफएलएन आधारित टीएलएम है. साउंड बाक्स, पहेलियां और खेल, संपर्क टीवी, पाठ्य योजनाएं, शिक्षण वीडियो, चैट बॉट, अंग्रेजी बोलने का कार्यक्रम आदि.

सात राज्यो में हो रहा है संपर्क स्मार्टशाला संचालित

वर्तमान में संपर्क स्मार्टशाला कार्यक्रम 7 राज्यों में चल रहा है जिसमे छत्तीसगढ़, झारखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 84 हजार प्राथमिक स्कूलों में संचालित हो रहा है. इस कार्यक्रम का लाभ एक करोड़ से अधिक बच्चों को मिल रहा है. एक सर्वे के अनुसार जिन स्कूलों में संपर्क स्मार्ट क्लास लागू की गई है. वहां गणित और अंग्रेजी में ग्रेड स्तर के प्रश्नों के उत्तर देने वाले बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई है.

इसे भी पढ़ें:

Shivnath Express: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डिरेल हुई शिवनाथ एक्सप्रेस, 40 यात्री थे सवार

Bhupesh Baghel Birthday: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन आज, ओपन हाउस में करेंगे लोगों से मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget