एक्सप्लोरर

Raipur News: झारखंड के विधायकों के आने से छत्तीसगढ़ में चढ़ा सियासी पारा, रमन सिंह और सीएम भूपेश बघेल के बीच हुई बयानबाजी

झारखंड में चल रहे सियासी घमासान के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के विधायकों को किसी भी तरह की सौदेबाजी से बचाने के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर लाया गया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में झारखंड (Jharkhand) के विधायकों का डेरा डालने से यहां का सियासी पारा चढ़ गया है. राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raman Singh) आमने सामने हैं और एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं. झारखंड में चल रहे सियासी घमासान के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस (Congress) के विधायकों को किसी भी तरह की सौदेबाजी से बचाने के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर लाया गया है. इन विधायकों को एक रिसॉर्ट में ठहराया गया है, जहां उनकी मेहमान नवाजी में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है.

कांग्रेस के तीन बड़े नेता कर रहे देखरेख
झारखंड से आए विधायक मेफेयर रिसॉर्ट में रुके हैं. इन विधायकों की देखरेख के लिए कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं को लगाया गया है. इसके अतिरिक्त कोई बाहरी लोग इनसे मुलाकात नहीं कर सकता है. विधायकों के रायपुर में लाने और उनके लिए खास इंतजाम किए जाने पर भाजपा नेता डॉ रमन सिंह ने तंज कसा और कहा, "भूपेश जी कान खोलकर सुन लीजिए. छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है, जो छत्तीसगढ़ियों के पैसे से झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिला रहे हैं. असम, हरियाणा के बाद अब झारखंड के विधायको का डेरा, इन अनैतिक कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ की महतारी आपको कभी माफ नहीं करेंगी."

डॉ रमन सिंह ने किया तंज
डॉ रमन सिंह ने आगे कहा, जिस प्रकार मेहमान नवाजी हो रही है वो होना चाहिए. लेकिन जिस तरह से सरकारी वाहन में लादकर वहां पर महंगी शराब बांटी जा रही है. सरकार ने अबतक उस गाड़ी को जब्त क्यों नहीं किया है? डॉ सिंह के आरोपों का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "डॉ. रमन सिंह को यह देखना चाहिए कि कर्नाटक के विधायक, महाराष्ट्र के विधायक, राजस्थान के विधायक, मध्य प्रदेश के विधायक दूसरी पार्टी के विधायक जब उठा उठाकर ले जाए गए तब उनकी बोलती बंद क्यों थी? वो चुप क्यों थे? उस समय बोलना था. ये तो हमारी पार्टी के लोग हैं. हमारे गठबंधन के लोग हैं. इसमें उनको तकलीफ क्यों हो रही है."

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा
मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा, "उनको तकलीफ हो रही है क्योंकि अगर खुला छोड़ देते तो वो वहां खरीद फरोख्त करते. अन्य राज्यों में जब खरीद फरोख्त हो रही थी तब डॉ. रमन सिंह चुप क्यों थे? जिस प्रकार से महाराष्ट्र में बात चल रही है पचास खोखा, झारखंड में बात चल रही है बीस-बीस खोखा रमन सिंह उसका जवाब दें. मुख्यमंत्री ने खुले तौर पर आरोप लगाया कि भाजपा हार्स ट्रेडिंग कर रही है. उसकी वजह से झारखंड के विधायकों को छत्तीसगढ़ लाया गया है."

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh News: नशा मुक्ति अभियान में पहुंचे शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह, शराब को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget