एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: चंपारण में आज भगवान राम की प्रतिमा का CM बघेल करेंगे लोकार्पण, डिप्टी सीएम समेत ये बड़े नेता होंगे शामिल

Raipur News: रायपुर के चंपारण में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राम वन गमन पथ के तहत चंपारण में विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही सीएम रामायण महोत्सव में भी शामिल होंगे.

Chhattisgarh Ram Van Gaman Path: छत्तीसगढ़ में भगवान राम (Lord Rama) के पदचिन्हों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम जारी है. आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) रायपुर जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल चंपारण (Champaran) में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत निर्माण कार्याें का लोकार्पण करेंगे. इसको लेकर सरकार की तरफ से बड़ी तैयारी की गई है. इसके अलावा रामायण महोत्सव (Ramayan festival) का भी आयोजन किया गया है. इसमें हनुमान चालीसा (Hunuman chalisa) का पाठ किया जाएगा साथ ही छत्तीसगढ़ और मुंबई के फेमस गायक भी इसमें शामिल होंगे.

दरअसल, राजधानी रायपुर से 40 किलोमीटर दूर चंपारण के श्री चम्पेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. साथ ही धार्मिक न्यास और धर्मस्व पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. इस आयोजन की शुरुआत दोपहर तीन बजे से शुरू हो जाएगा. इसी प्रकार रामायण महोत्सव शासकीय स्कूल ग्राम डगनिया चम्पारण में आयोजित होगा. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विजेता मानस मंडली की प्रस्तुति, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ होगा, इसके साथ भिलाई के प्रभंजय चतुर्वेदी राम भजन की प्रस्तुति देंगे और मुंबई की शन्मुख प्रिया की भी इस अवसर पर प्रस्तुति होगी.

चंपारण में भगवान राम की भव्य प्रतिमा का होगा लोकार्पण 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम 5.30 बजे चंपारण पहुंचेंगे और इसके बाद श्री चम्पेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कराए गए निर्माण कार्यों का लोकर्पण करेंगे. वहीं राज्य सरकार की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार चंपारण में 3 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से भगवान राम की प्रतिमा, रामवाटिका, दीप स्तम्भ, भव्य प्रवेश द्वार, रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर, कैफेटेरिया, पर्यटन सूचना केन्द्र, गजीबो, लैण्डस्केपिंग, बाउंड्रीवाल, विद्युतीकरण, प्लंबिंग कार्य, पब्लिक टायलेट और कई अधोसंरचना विकास के कार्य कराए गए हैं.

भगवान राम ने छत्तीसगढ़ में बिताएं वनवास के 12 साल

गौरतलब है कि लोककथाओं के अनुसार रामायण काल में छत्तीसगढ़ के हिस्से को दक्षिण कौशल कहा जाता था. इसे माता कौशल्या की जन्मभूमि माना जाता है और जब राम, सीता और लक्ष्मण को वनवास हुआ तो छत्तीसगढ़ में 12 साल तक उन्होंने समय बिताया. इसलिए छत्तीसगढ़ में अब उन्हीं इलाकों को पर्यटन स्थल के रूप में विकासित किया जा रहा है. इसमें 75 स्थानों की पहचान हुई है. पहले चरण में कोरिया से सुकमा तक 2260 किलोमीटर की लंबाई तक 9 जगहों को रामायणकाल के अनुकूल विकसित किया जा रहा है.

Chhattisgarh News: अम्बिकापुर के स्कूल में प्रिंसिपल को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, देश के 50 शिक्षकों में हुए चयनित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget