एक्सप्लोरर

Coal Supply: छत्तीसगढ़ में कोयला सप्लाई के लिए रेलवे का बड़ा कदम, 237 वैगन्स को साथ लेकर चली 'सुपर शेषनाग' ट्रेन

कोयले की कमी के बीच छत्तीसगढ़ रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. दरअसल 4 मालगाड़ी जितने कोयले की सप्लाई 'सुपर शेषनाग' नाम की एक रेलगाड़ी से की जा रही है.

Raipur News: देशभर में कोयले की कमी (Coal Crisis) की चर्चा जम कर हो रही है. कोयले की कमी के कारण कई राज्यों में पॉवर प्लांट बंद होने की स्थिति में पहुंच गए है. इसके पीछे कोयले की सप्लाई नहीं होना बताया जा रहा है. इसी समस्या के बीच अब रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. दरअसल छत्तीसगढ़ में 4 मालगाड़ी में जितने कोयले की सप्लाई की जानी थी उसे एक ही मालगाड़ी में सप्लाई किया गया है. इस मालगाड़ी को रेलवे ने सुपर शेषनाग का नाम दिया गया है. 
 
कोरबा से नागपुर रवाना हुई शेषनग
दरअसल कोयला संकट से जूझ रहे पॉवर प्लांट को सही समय में कोयला नहीं मिला तो बिजली कट सकती है. लेकिन रेलवे ने कोयला सप्लाई तेज कर दी है.इसके अलावा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल ने 16 मई 4 मालगाड़ियों को जोड़कर बनाई गई सुपर शेषनाग में कोयला सप्लाई की गई है.रायपुर रेलवे स्टेशन में इसका एक वीडियो भी बनाया गया है. सुपर शेषनाग 16 मई दोपहर 12 बजे रवाना हुई और 7:10 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से गुजरी. यहां से भिलाई पावर हाउस, दुर्ग होते हुए नागपुर पहुंचेगी.
 
सुपर शेषनाग की खासियत
सुपर शेषनाग की लंबाई देखकर सब भौचक्के रह गए. रायपुर रेलवे द्वारा जारी वीडियो 2:51मिनट का है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है मालगाड़ी कितनी लंबी होगी. इसमें वेगन की संख्या की बात करें तो 237 थी. ये चार अलग अलग मालगाड़ियों के वेगन है.रेलवे ने बताया कि सुपर शेषनाग में 60+60+59+58 वेगन जोड़े गए है.इन सभी वेगन में कोयला लोड है.इसके अलावा 4 लोकोमोटिव 4 गार्ड डिब्बे शामिल थे. रेलवे ने बताया कि सुपर शेषनाग गाड़ी में 12 क्रू मेंबर भी मौजूद रहे जो गाड़ी का परिचालन कर रहे थे.
 
छत्तीसगढ़ में होता है कोयला उत्पादन
गौरतलब है कि देश में सर्वाधिक कोयला उत्पादन वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ का नाम शामिल है. छत्तीसगढ़ से देशभर में कोयला सप्लाई किया जाता है. इस वर्ष गर्मी में बिजली की डिमांड बढ़ने के साथ कोयले की कमी होने लगी इसके बाद रेलवे ने सप्लाई तेज करने के लिए यात्री ट्रेन तक का परिचालन कैंसिल कर दिया है. इसकी जगह मालगाड़ियों से 24 घंटे कोयले की सप्लाई की जा रही है. 
 
ये भी पढ़ें-
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget