एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस की रणनीति, बूथस्तर पर होगी पदयात्रा

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा को देखते हुए कांग्रेस पदयात्री करने जा रही है. इस दौरान 5 महीने की पदयात्रा में कांग्रेस 307 ब्लाकों की यात्रा करेगी.

Chhattisgarh Congress: देश में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ो पदयात्रा पर निकले है. इधर छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी मिशन 2023 फतह करने के लिए प्रदेशभर में पदयात्रा करने जा रही है. गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के दिन से विधानसभावार बूथ स्तर पर पदयात्रा शुरू कर दी जाएगी, जो अगले साल के फरवरी महीने तक चलेगी. इस 5 महीने की पदयात्रा में कांग्रेस 307 ब्लाकों की यात्रा करेगी.

5 महीने में 307 ब्लॉकों की पदयात्रा करेगी कांग्रेस

कांग्रेस कार्यकारिणी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी तैयारी शुरू कर दी. शुक्रवार 30 सितंबर को कांग्रेस कार्यकारिणी ने रायपुर के प्रदेश कांग्रेस भवन में एक अहम बैठक ली. इस बैठक में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, मंत्री टीएस सिंहदेव, प्रभारी डॉ चंदन यादव की मौजूदगी में 2023 विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रियता बढ़ाने और पदयात्रा करने के निर्देश दिए गए. कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में ये कहा गया कि हर मंडल को ईकाई बनाकर यात्रा बूथों तक की जाएगी. सभी जिला ब्लॉक, मंडल यात्रा की कार्ययोजना बना कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जमा करेंगे. सभी जिलों में कार्यकारिणी की बैठक कर यात्रा का मार्ग निर्धारित किया जाएगा और उसे पीसीसी में जमा करना होगा.

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम की चेतवानी

बैठक के निर्णयों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से हम बूथों में जायेंगे और अपने बूथ कमेटियों की समीक्षा करेंगे. उन्होंने कहा कि हमारी मंडल और ब्लाक कमेटियों के माध्यम से हम पदयात्रा कार्यक्रम आगे बढ़ायेंगे. इस यात्रा में सरकार की योजनाओं की सफलता को भी लोगों के पास ले जाएंगे. यात्रा के दौरान संगठन का काम भी करना है. बूथ, सेक्टर, जोन कमेटी गठन भौतिक सत्यापन कर प्रदेश कार्यालय में जमा करना है. पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कार्यकर्ताओं को चेताया है कि चुनाव को मात्र 1 साल बचे हैं, संगठन को गंभीरता से लेना है.

राहुल गांधी के यात्रा तक चलेगी छत्तीसगढ़ में पदयात्रा

भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी टीएस सिंहदेव ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के साथ ही हमें प्रदेश के सभी बूथों तक पदयात्रा आयोजित करना है. 24 हजार से अधिक पोलिंग बूथों तक यात्रा की जाएगी. हर मतदान केंद्र अध्यक्ष और ब्लाक अध्यक्ष को पदयात्रा की जवाबदारी सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि एआईसीसी के कार्यक्रमों के अनुसार हमें यात्रा कार्यक्रम चलाना है. यह यात्रा राहुल गांधी के यात्रा तक चलेगी.

Chhattisgarh: शराब तस्करी मामले में BJP नेता की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ की सियासत गर्म, पार्टी ने क्या कहा?

Bilaspur News: बिलासपुर पुलिस रात में चला रही विशेष अभियान, जांच में बरामद किया 20 लाख कैश और पिस्टल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget