एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: सीएम बघेल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, बोले- छत्तीसगढ़ में सरकार को अस्थिर करने के लिए...

सीएम बघेल ने कहा कि पिछले एक महीने में छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापे मारने के बावजूद ईडी ने अभी तक इस बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है कि उसने अपनी कार्रवाई से क्या बरामद किया है.

Bhupesh Baghel Target BJP: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ करार दिया है. भूपेश बघेल ने रविवार को आरोप लगाते हुए कहा कि चूंकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उनकी सरकार को गिराने का कोई प्रयास भी नहीं कर सकी, इसलिए अब केंद्रीय एजेंसी के दुरुपयोग के जरिए वह इसे अस्थिर करने का प्रयास कर रही है.

बघेल ने कहा कि पिछले एक महीने में छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापे मारने के बावजूद ईडी ने अभी तक इस बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है कि उसने अपनी कार्रवाई से क्या बरामद किया है. मुख्यमंत्री ने यहां पुलिस लाइंस में हेलीपैड पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही.

हाल ही में राज्य में शराब कारोबारियों और अन्य लोगों पर ईडी के छापे के बारे में पूछे जाने पर बघेल ने कहा, ‘‘पिछले एक महीने में देश में सबसे ज्यादा छापेमारी छत्तीसगढ़ में हुई है. चूंकि, कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन रायपुर में हुआ था, इसलिए केंद्रीय एजेंसी द्वारा 50 से अधिक स्थानों की तलाशी ली गई थी. लेकिन, इन कार्रवाइयों के दौरान बरामद धनराशि के बारे में कोई जानकारी नहीं है. ईडी ने यह खुलासा नहीं किया है कि उसने कारोबारियों अथवा उद्योगपतियों से कितना पैसा बरामद किया है.’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारे पार्टी कार्यकर्ता गिरीश देवांगन, सन्नी सुशील अग्रवाल, विनोद तिवारी और रामगोपाल अग्रवाल के यहां छापेमारी की गई, लेकिन उनके पास से क्या बरामद हुआ, इसका खुलासा नहीं किया जा रहा है. इसका मतलब है कि यह राजनीति से प्रेरित छापा है. यह राज्य सरकार को अस्थिर करने का प्रयास है. केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ देश के अलग-अलग राज्यों से ईडी के अधिकारी यहां तैनात किए गए हैं. अगर हमारी सरकार थोड़ी बहुमत में होती, तो वे हमारे विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश करते. लेकिन, हमें 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में 71 सीट का भारी बहुमत मिला है, इसलिए वे (भारतीय जनता पार्टी) ऐसा प्रयास करने में विफल रहे. लेकिन, अब ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है.’’ ईडी छत्तीसगढ़ में एक कथित कोयला वसूली धनशोधन मामले की जांच कर रही है और पिछले छह महीनों में राज्य सरकार के कई अधिकारियों के अलावा कारोबारियों और सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेताओं से जुड़े परिसरों पर छापे मारे हैं.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh: नक्सलगढ़ में खुला CRPF कैंप, नक्सलियों से लोहा लेने के साथ गांव के मरीजों का भी इलाज कर रहे जवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget