एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: रायपुर में शिक्षित बेरोजगारों पर पुलिस की बरसी लाठियां, आरक्षण विवाद के कारण 5 महीने से अटकी है सरकारी भर्ती

Unemployed Student Union Protest: रायपुर में नौकरी की मांग कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं पर पुलिस का डंडा चला है. प्रदर्शनकारी आरक्षण विवाद के कारण रुकी हुई सरकारी भर्ती से नाराज थे.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बेरोजगारों पर पुलिस का डंडा चला है. छत्तीसगढ़ बीएड/डीएड संघ ने रविवार को कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला. प्रदर्शन के दौरान पुलिस और बेरोजगारों में जमकर झड़प हुई. आरक्षण विवाद के कारण भर्ती को रोके जाने से बेरोजगार युवाओं का गुस्सा फूटा. उन्होंने पेंडिंग रिजल्ट को जारी करने की मांग. युवाओं की भीड़ को पुलिस ने लाठी चार्ज कर तितर बितर किया. हजारों की संख्या में प्रदेशभर से पहुंचे युवाओं ने बूढ़ा तालाब को धरना स्थल बना दिया.

शिक्षित बेरोजगारों पर बरसी पुलिस की लाठी

सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवा रैली निकालने लगे. इस बीच बड़ी संख्या में तैनात पुलिस जवानों ने युवाओं को खदेड़ा. भगदड़ में कई लोग घायल हुए हैं. छत्तीसगढ़ बीएड/डीएड संघ ने बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज की निंदा की है. उसका कहना है कि युवा सरकार के प्रतिनिधि से वार्ता करना चाहते थे. प्रतिनिधि के नहीं आने पर शिक्षित बेरोजगार छात्र धरने पर बैठ गए. 

50 प्रतिशत आरक्षण पर शुरू हो भर्ती प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ बीएड/डीएड संघ ने सरकार के सामने कई मांगे रखी है. 50 प्रतिशत आरक्षण पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और अगले छह महीने में नियुक्ति पत्र जारी करने की अपील की है. पीएससी 2022 के अंतिम परीक्षा परिणाम भी जारी किया जाए. आपको बता दें कि पिछले साल बिलासपुर हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण के प्रावधान को निरस्त कर दिया था. हाईकोर्ट के फैसले के बाद से राज्य में सरकारी भर्तियां अटकी पड़ी हैं. राज्य सरकार ने 76 प्रतिशत आरक्षण के लिए विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक पारित किया है. आरक्षण संशोधन विधेयक राजभवन में पिछले 4 महीने से अटका है.

लाठीचार्ज करने पर रायपुर पुलिस की तरफ से बयान सामने आया है. पुलिस ने बताया है कि छत्तीसगढ़ बीएड/डीएड संघ ने बूढ़ा तालाब पर 80 की संख्या में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी. लेकिन प्रशासन की शर्तो का उल्लंघन करते हुए बीएड/डीएड संघ ने दस गुना लगभग 1 हजार प्रदर्शनकारियों को इकट्ठा कर लिया. बड़े प्रदर्शनों के लिए नया रायपुर स्थित धरना स्थल निर्धारित किया गया है. रायपुर पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक ज्ञापन पेश कर धरना समाप्त कर वापस जाने की समझाइश दी गई. लेकिन उन्होने ने बिना अनुमति के रैली निकालने का प्रयास किया.

ज्ञापन के बाद वापस जाने की बजाय प्रदर्शनकारी पुलिस से झूमा-झपटी करने लगे. झूमा-झपटी के दौरान कुछ पुलिस कर्मचारियों को चोट आयी, कपड़े फट गये और नेम प्लेट टूट गए हैं. इसके बाद पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को अनांउसमेंट करके पीछे हटने को कहा. शराब का सेवन किए कुछ प्रदर्शकारी पुलिस के साथ झूमा-झपटी करने लगे. पुलिस ने बलपूर्वक प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेला है. नियम विरुद्ध प्रदर्शन और रैली निकालने पर अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है.

Bemetara Violence: कल VHP ने किया छत्तीसगढ़ बंद का एलान, मृतक के परिजनों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget