एक्सप्लोरर

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, दो जगहों से 13 नक्सली गिरफ्तार, तीर-धनुष और कील बरामद

Bijapur Naxalites: छत्तीसगढ़ में पुलिस और सुरक्षा बलों के एंटी नक्सल ऑपरेशन से माओवादी संगठन बैकफुट पर हैं. मंगलवार को बीजापुर- दंतेवाड़ा बार्डर पर एक बार फिर जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई.

Bijapur Naxal News Today: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बल लगातार पूरी बहादुरी के साथ कार्रवाई में जुटे हैं. इस क्रम में बीजापुर जिले में दो स्थानों से 13 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार (3 अगस्त) को यह जानकारी दी है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनमें से सात को रविवार (1 सितंबर) को गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जबकि छह अन्य को सोमवार (2 सितंबर) को तर्रेम पुलिस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. नक्सलियों के पास से कई अवैध चीजें भी बरामद हुई हैं. 

सफल अभियान में ये टीमें रही शामिल
नक्सलियों के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर पुलिस ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (DRG), विशेष कार्य बल (STF) और कोबरा (सीआरपीएफ की एक विशिष्ट इकाई, कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) की 202वीं बटालियन की संयुक्त टीमें, दोनों अभियानों में शामिल थीं.

नक्सलियों से बरामद हुई अवैध चीजें
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी नक्सली पुरुष हैं और उनकी उम्र 20 से 55 साल के बीच है. उन्होंने बताया कि तर्रेम से गिरफ्तार नक्सलियों के पास से डेटोनेटर, बिजली के तार, लोहे की कीलें, धनुष, तीर और बैटरियां बरामद की गईं, जबकि अन्य नक्सलियों के पास से माओवादी पर्चे और प्रचार सामग्री जब्त की गई.

इन गिरफ्तारियों के साथ ही बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर संभाग में इस साल अब तक 600 से अधिक नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

बीजापुर-दंतेवाड़ा बार्डर पर 9 नक्सली ढेर
आज मंगलवार (3 सितंबर) को दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच सुबह से भीषण मुठभेड़ हो रही है. इस मुठभेड़ सुरक्षाबलों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया है. जवानों ने मारे गए सभी नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिया है. मौके पर जवानों ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है. 

ये भी पढ़ें: कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की पहल, CM विष्णुदेव साय ने सुपोषण रथ को रवाना कर जनता से किया ये वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget