एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बस्तर के किसानों में उत्साह, नई सरकार गठन के बाद धान की कीमत ज्यादा मिलने की है आस

Paddy Procurement in Bastar: बस्तर के किसानों में धान की खरीदी शुरू होने से जबरदस्त उत्साह है. दोनों पार्टियों के घोषणा पत्र में धान का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने का जिक्र किया गया है.

Chhattisgarh Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ में उपार्जन केंद्रों के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) पर धान की खरीदी शुरू है. 1 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी का समापन 31 जनवरी को होगा. बस्तर संभाग के उपार्जन केंद्रों में धान की बिक्री करने आ रहे किसान उत्साहित हैं. विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी-कांग्रेस दोनों पार्टियों ने किसानों को लुभाने की कोशिश की है. दोनों पार्टियों के घोषणा पत्र में धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने की घोषणा है. बस्तर के किसानों में भी काफी खुशी है.

बताया जा रहा है कि किसान धान बेचने के बाद जल्द सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं. नई सरकार बन जाने के बाद धान की कीमत बढ़े हुए समर्थन मूल्य पर मिलने की उम्मीद है. अभी तय नहीं है कि किसानों को नई सरकार बनने के बाद बढ़े हुए समर्थन मूल्य पर धान की कीमत मिलेगी या नहीं. अधिकारियों ने भी स्पष्ट नहीं किया है. उनका कहना है कि पुराने दाम पर किसानों से धान की खरीदी की जा रही है. दिवाली का त्यौहार होने की वजह से पिछले साल के मुकाबले अभी कम किसान धान खरीदी केंद्रों तक पहुंचे हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि 3 दिसंबर के बाद बड़ी संख्या में किसान खरीदी केंद्रों तक धान बेचने पहुंचेंगे.

बायोमेट्रिक से नहीं हो रही धान की खरीदी

बस्तर जिला सहकारी बैंक के सीईओ श्रीकांत चंद्राकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से धान की खरीदी बस्तर संभाग में भीजारी है. बस्तर संभाग में धान खरीदी के लिए कुल 383 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. अब तक 70 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदे जा रहे हैं. लगभग 35 हजार 300 क्विंटल धान की खरीदी उपार्जन केंद्र में की गई है. बस्तर संभाग में कुल 2 लाख 66 हजार किसान धान की बिक्री करेंगे. धान खरीदी की आखिरी तारीख 31 जनवरी तारीख तय की गई है.

छत्तीसगढ़ शासन ने बायोमेट्रिक तरीके से खरीदी करने का निर्देश जारी किया था लेकिन संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण पहले की तरह बस्तर में खरीदी की जा रही है. धान खरीदी केंद्रों की जांच समिति में जनप्रतिनिधि शामिल रहते हैं लेकिन आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण फिलहाल जांच समिति में जनप्रतिनिधि नहीं हैं. पड़ोसी राज्यों के बिचौलियों पर लगाम लगाने के लिए राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और वन विभाग को तैनात किया गया है. पड़ोसी राज्यों का अवैध धान बेचने बिचौलिए बस्तर पहुंचते हैं. इसलिए चप्पे चप्पे पर जांच की व्यवस्था की गई है. बस्तर संभाग से लगे सीमावर्ती इलाकों में भी चेक पोस्ट पर जांच टीम को लगाया गया है. 

उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त बारदाना का प्रबंध

गौरतलब है कि बीते साल बारदाना की कमी की वजह से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. ऐसे में इस बार बारदाना पर्याप्त संख्या में सभी धान खरीदी केंद्रों तक उपलब्ध कराए गए हैं. दोनों पार्टियों के चुनावी घोषणा पत्र में समर्थन मूल्य बढ़ाने का जिक्र है. बीजेपी ने 3100 रुपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने की घोषणा की है. दूसरी तरफ कांग्रेस ने 3200 रुपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तय किया है. जानकारी मिल रही है कि किसानों से पुराने दाम पर धान की खरीदी हो रही है. नई सरकार बनने के बाद बढ़े हुए दाम लागू करने का अब तक आदेश जारी नहीं हुआ है.

Chhattisgarh Election 2023: CM पद को लेकर टीएस सिंह देव का बड़ा बयान, कहा- 'चुनाव जीतेंगे तो लाइन में सबसे पहले...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget