एक्सप्लोरर

Paddy Procurement: छतीसगढ़ में धान की खरीद शुरू होते ही सक्रिय हुए बिचौलिये, पिकअप से 50 बोरी धान जब्त

छतीसगढ़ में धान को खपाने के लिए उड़ीसा का बिचौलिये सक्रिय हो गए है. उड़ीसा से धान लाकर उसे छतीसगढ़ के खरीदी केंद्रों पर खपाने की कोशिश की जा रही है. उड़नदस्ते ने कार्रवाई करते हुए 1 पिकअप जब्त की है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीद केंद्रों में धान की खरीदी शुरू हो गई है. इसके साथ ही बस्तर संभाग से लगे उड़ीसा राज्य में बिचौलिये भी सक्रिय हो गए हैं और धान को अवैध रुप से खपाने की तैयारी में जुट गए हैं. वहीं प्रशासन ने अवैध धान की कालाबाजारी को रोकने के लिए हर जिले में उड़नदस्ते की टीमें गठित की है.  सुकमा जिले में गठित इसी टीम को पुष्पाल इलाके में धान का अवैध रूप से परिवहन करते एक पिकअप वाहन को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है. 

पिकअप से 50 बोरी धान बरामद
उड़नदस्ते की टीम ने धान से भरी 50 बोरियों को जब्त किया है. जिसमें 25 क्विंटल धान भरा हुआ था. टीम ने जब पिकअप ड्राइवर से धान परिवहन के कागजात मांगे तो उनकी ओर से कोई कागजात नहीं दिखाया गया. जिसके बाद धान को जब्त कर लिया गया. ड्राइवर से पूछताछ के दौरान पता चला है कि धान सुकमा जिले से लगे उड़ीसा के पदमागिरी से सुकमा के पुष्पपाल लाया जा रहा था. 

उड़ीसा के पद्मागिरी से लाया जा रहा था धान
जिला खाद्य अधिकारी जयवर्धन ठाकुर ने बताया कि सुकमा जिले के छिंदगढ़ एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व और खाद्य विभाग के संयुक्त टीम द्वारा लगातार इलाके में सर्चिंग की जा रही है , बीती रात भी सुकमा जिले से लगे पड़ोसी राज्य उड़ीसा के कलेवांगपारा ग्राम पंचायत गुम्मा के पद्मागिरी गांव में टीम पेट्रोलिंग कर रही थी. इसी दौरान उनकी नजर उड़ीसा की ओर से आ रही एक पिकअप वाहन पर पड़ी, उन्होंने पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका और इसकी तलाशी लेने पर उसमें 25 क्विंटल वजन की करीब 50 बोरी पाई गई. इस धान से संबंधित कोई भी दस्तावेज वाहन चालक के पास मौजूद नहीं थे, इसके बाद उसे जब्त करने की कार्रवाई की गई. खाद्य अधिकारी जयवर्धन ठाकुर ने बताया कि उड़ीसा से धान को केंद्र में अवैध रूप से खपाने के लिए पिकअप में लाया जा रहा था. संयुक्त दल द्वारा धान की अवैध परिवहन और कालाबाजारी करने पर धान को पिकअप वाहन सहित जब्त कर थाना पुष्पाल के अभिरक्षा में देकर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई.

धान खरीदी शुरू होते ही बिचौलिये हो जाते हैं सक्रिय
बस्तर संभाग में धान खरीदी के शुरू होने से ही लगातार उड़ीसा से बिचौलियों के द्वारा अवैध रूप से धान खपाने का सिलसिला शुरू हो जाता है. हालांकि हर साल अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन की टीम के द्वारा उड़नदस्ता टीम गठित की जाती है.  लेकिन बिचौलिये बिना भय के उड़ीसा से लगातार अवैध धान का परिवहन कर छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्रों में खपाने की जुगत में लगे रहते हैं.  

खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ में धान का समर्थन मूल्य उड़ीसा राज्य से ज्यादा होने की वजह से बिचौलिये उड़ीसा राज्य के धान को छत्तीसगढ़ के खरीदी केंद्रों में खपाने के फिराक में रहते हैं. आपको बता दें कि अवैध धान पर सुकमा जिला प्रशासन की ओर से की गई यह पहली कार्रवाई है. 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: भरतपुर-सोनहत में त्रिकोणीय तो मनेन्द्रगढ़ में होगी कांटे की टक्कर, कल होगा फैसला, मतगणना की तैयारियां पूरी

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget