एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: अफसर सौम्या चौरसिया का रिमांड आज खत्म, कोर्ट में पेश करेगी ईडी

मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ अधिकारी सौम्या चौरसिया को मंगलवार को ईडी रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी. सौम्या चौरसिया का रिमांड आज खत्म हो रहा है.

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ अधिकारी सौम्या चौरसिया को आज ईडी रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी. कोर्ट से मिले 4 दिन का रिमांड मंगलवार को खत्म हो रहा है. वहीं रायपुर सेंट्रल जेल में बंद सस्पेंड आईएएस समीर विश्नोई और 3 कारोबारी को भी ईडी आज कोर्ट में पेश करेगी. आज की सुनवाई को लेकर रायपुर कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था में अभी से हलचल दिखने लगी है. ईडी कोर्ट में आज शाम पांचों को पेश किया जा सकता है.

आज सौम्या चौरसिया को कोर्ट में पेश करेगी ईडी

दरअसल सौम्या चौरसिया को 2 दिसंबर को ईडी ने गिरफ्तार किया था और रायपुर कोर्ट में उन्हें पेश किया गया था. ईडी ने कोर्ट से 14 दिन के लिए रिमांड मांगी थी. लेकिन कोर्ट ने केवल 4 दिन का ही रिमांड दिया था. ये रिमांड आज पूरी हो रही है. इसलिए सौम्या चौरसिया को ईडी कोर्ट में पेश करेगी. वहीं आज ही सस्पेंड आईएएस समीर विश्नोई, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी,सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा.

सस्पेंड आईएएस समीर विश्नोई को भी कोर्ट में पेश करेगी ईडी

बता दें कि सस्पेंड आईएएस समीर विश्नोई और 3 कारोबारियों की पिछले डेढ़ महीने से कोर्ट में पेशी चल रही है. तीनों को लगातार कोर्ट के चक्कर काटने पड़ रहे हैं. वहीं कोर्ट भी ईडी की मांग पर ज्युडिशियल रिमांड बढ़ाई जा रही है. 23 नवंबर की दोपहर चारों को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था. इसके साथ कर्नाटक कोर्ट में स्टे के आधार बचाव पक्ष के वकील ने व्यापारी सुनील अग्रवाल के जमानत के लिए अर्जी लगाई थी. लेकिन कोर्ट ने सुनील अग्रवाल को राहत नहीं दी है. चारो को 12 दिन के लिए सेंट्रल जेल भेज दिया गया आज इनको ईडी कोर्ट में पेश करेगी.

कोयला ट्रांसपोर्ट में गड़बड़ी के मामले में ईडी की कार्रवाई

गौरतलब है कि 11 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई जारी है. कोयला ट्रांसपोर्ट परमिट में गड़बड़ी और अवैध लेवी को लेकर ईडी की  कार्रवाई जारी है. चिप्स

के तत्कालीन चीफ सस्पेंड आईएएस समीर विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया है. वहीं 29 अक्टूबर को फरार कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने भी कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया है. आपको बता दें कि ईडी ने अपने रिमांड आवेदन में समीर विश्नोई के नाम 50 लाख रुपए ट्रांसफर होने का भी दावा किया किया है.इस मामले में आइएएस समीर विश्नोई घर और उनके रायपुर के दफ्तर में ईडी ने रेड किया था.

इसे भी पढ़ें:

Astro Tips: मां लक्ष्मी की बरसेगी अपार कृपा, दिसंबर में अपनाएं ये चमत्कारी उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget