एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बस्तर में सबसे महंगे बिक रहा टमाटर, इस वजह से आसमान छू रहे दाम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में हरी सब्जियों के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं, खासकर टमाटर इस मौसम के फलों के राजा आम से भी ज्यादा महंगा और बाजार में खास हो गया है.

Bastar News: बढ़ती महंगाई की वजह से एक तरफ जहां राशन सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के बस्तर में हरी सब्जियों के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं, खासकर टमाटर इस मौसम के फलों के राजा आम से भी ज्यादा महंगा और बाजार में खास हो गया है. आलम यह है कि सब्जी बाजार में आम जनता से लेकर खास लोगों की रसोई पर कब्जा रखने वाला टमाटर इन दिनों गरीबों की थाली से गायब हो गया है. पिछले एक हफ्ते तक 40 रुपये के आसपास बिकने वाले टमाटर के दाम दोगुने हो गए हैं और प्रति किलो 80 से 100 रुपये  तक पहुंच गया है, इधर सब्जी व्यापारी टमाटर के दाम बढ़ने की वजह भीषण गर्मी में आवक कम होना बता रहे हैं.

आवक कम होने के चलते बढ़े दाम 
कुछ महीने पहले प्याज ने बस्तर वासियों को रुलाया था और इसकी कीमत 100 से 120 रुपये प्रति किलो हो गई थी और उसके बाद अब बाजार में सबसे ज्यादा टमाटर महंगी बिक रही है. पिछले कुछ दिनों से लगातार टमाटर के दाम बढ़ रहे हैं, वर्तमान में थोक में टमाटर की कीमत 70 रुपये प्रति किलो हो गई और चिल्हर में 80 रु से 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है.

बताया जा रहा है कि मांग के हिसाब से आपूर्ति में कमी होने के चलते इसके दाम में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है और जिस तरह से इसकी आवक में कमी देखी जा रही है उसके मुताबिक आने वाले दिनों में इसके दाम और बढ़ सकते हैं और उसके बाद मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों के रसोई से टमाटर पूरी तरह से गायब ही होने वाला है.

आम और इमली से चला रहे काम 
इधर बढ़ी हुई कीमत के चलते टमाटर इन दिनों आम जनता के किचन से गायब हो गया है. रसोई में सब्जी के स्वाद बढ़ाने अब ग्रहणी कच्चे आम और इमली का इस्तेमाल करने लगी है, इन दिनों आम 30 से 40 किलो की दर में  बिक रहा है, और यही वजह है कि टमाटर की खटाई के बदले अब सब्जियों में आम की खटाई का स्वाद आने लगा है.

इधर भीषण गर्मी के वजह से बाकी सब्जियों के दाम भी तेजी से बढ़े हैं ,लेकिन सबसे ज्यादा टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं सब्जी मंडी के व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों तक टमाटर की ऐसे ही आवक कम बनी रहेगी तो टमाटर 130 से 150 रू. तक प्रति किलो बिकेगी, एक महीने पहले जहां टमाटर की कीमत 20 से 30 रु. थी. वहीं वर्तमान में  तेजी से टमाटर की आवक कम होने के  चलते बस्तर के पूरे सब्जी मंडी में एक्का दुक्का जगह ही टमाटर की दुकान  देखी जा रही है, इधर शादी ब्याह का सीजन होने के बावजूद लोग टमाटर  के दाम सुनकर तौबा कर रहे हैं और टमाटो केचप और सॉस का उपयोग कर काम चला रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

Bastar: सब्जी बेचने वाले की बेटी बनी बस्तर जिले की कक्षा 12वीं टॉपर, बनना चाहती है प्रशासनिक अधिकारी

Dantewada News: यहां नाले के पानी से प्यास बुझाते हैं सैकड़ो ग्रामीण, मजबूरी में सालों से पी रहे काला पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget