एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: एक हफ्ते पहले लापता हुए इंजीनियरिंग छात्र का अब तक कोई सुराग नहीं, जांच में जुटीं पुलिस की 6 टीमें

इस घटना को लेकर दुर्ग पुलिस 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है. लेकिन अब तक कोई भी सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने छात्र की तलाशी के लिए छह टीमों का गठन किया है.

Chhattisgarh News: छ्त्तीसगढ़ के दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र से इंजीनियरिंग छात्र शिवांग चंद्राकर को लापता हुए एक हफ्ता बीत गया है, लेकिन अभी तक पुलिस लापता छात्र को ढूंढने में नाकाम साबित हुई है. दरअसल छह दिसंबर को शिवांग चंद्राकर रोज की तरह अपने घर मरोदा सेक्टर से चंदखुरी अपने फॉर्म हाउस सुबह से निकला था. अक्सर वह शाम तक वापस मरोदा अपने घर पहुंच जाता था, लेकिन उस शाम नहीं पहुंचा. छात्र को ढूंढने में पुलिस की छह टीमें काम कर रही हैं. 

अब तक कोई सुराग नहीं
इस घटना को लेकर दुर्ग पुलिस 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है. लेकिन अब तक कोई भी सुराग नहीं मिला है. इस मामले में दुर्ग पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है मगर अब भी पुलिस के हाथ खाली हैं. वहीं पुलिस के आला अधिकारी भी इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है. साथ ही लापता इंजीनियर के परिजन व दोस्तों से पूछताछ भी कर रही है. फिलहाल अब तक पुलिस को कोई भी अहम जानाकरी नहीं मिल पाई है. 

मोबाइल भी आ रहा बंद
हालांकि पुलिस लापता छात्र के मोबाइल नंबर को भी ट्रेस कर रही है लेकिन मोबाइल बंद बताया जा रहा है. इस वजह से पुलिस को मोबाइल नंबर ट्रेस करने में भी दिक्कत आ रही है. लापता छात्र की अंतिम लोकेशन फॉर्म हाउस के पास ही बताई जा रहा है जिसके बाद से अभी तक मोबाइल बंद है. 

प्रेम प्रंसग की जताई जा रही आशंका
पुलिस सूत्रों ने बताया कि लापता इंजीनियरिंग छात्रा का एक युवती से प्रेम प्रसंग था लेकिन जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो शादी करने से इंकार कर दिया. वहीं युवती के परिजन शादी के लिए राजी थे लेकिन लापता इंजीनियरिंग के परिजन इस युवती से शादी मारने से इंकार कर रहे थे. इंजीनियरिंग छात्र ने लापता होने से पहले स्मृति नगर के एटीएम से दस हजार ट्रांजेक्शन किया था उसके बाद से कोई ट्रांजेक्शन नही हुआ. आंशका ये भी जताई जा रही है कि छात्र घर वालों से नाराज होकर कहीं चला गया हो. 

10 हजार के ईनाम का एलान 
दुर्ग पुलिस अधीक्षक बीएन मीणा ने बताया कि लापता हुए इंजीनियरिंग छात्र की सूचना देने वाले को दस हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा. इसके बाद पुलिस से कई लोगों ने संपर्क किया लेकिन अभी तक पुलिस को छात्र की कोई पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लगी है.  

कई टीमों का हुआ गठन 
पुलिस ने एक सप्ताह से लापता इंजीनियरिंग छात्र की तलाशी के लिए छह टीमों का गठन किया है. ये टीम मामले को सुलझाने के लिए अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही हैं. इस टीम में साइबर सेल, परिजनों से पूछताछ, युवती के परिजनों व उसके दोस्तों से पूछताछ में जुटी हुई है. जानाकरी के अनुसार लापता इंजीनियरिंग छात्र अपने पास एक डायरी भी हमेशा रखता था, जिसमें दिन भर के खर्च किए रुपये का हिसाब किताब नोट किया जाता था. 

ये भी पढ़ें

Bastar News : बस्तर के सरकारी अस्पताल अब होंगे हाईटेक, इस नई तकनीक से मरीजों का होगा इलाज

Bhagalpur Bomb Blast: नहीं रुक रहा धमाकों का सिलसिला, भागलपुर में पांच दिनों में तीन बम ब्लास्ट, दो की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
असम में बाढ़ से 78 की मौतें, 3 लाख लोगों पर संकट, फिर भारी बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 78 की मौतें, 3 लाख लोगों पर संकट, फिर भारी बारिश का अलर्ट
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget