एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: कड़कनाथ मुर्गे के शौकीनों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम, जानें कैसे आसानी से मिलेगा स्वाद

कड़कनाथ मुर्गे का लजीज स्वाद लेने के लिए अब लोगो को बस्तर या अन्य राज्यों में जाने की जरूरत नही पड़ेगी. अब आप अपने जिले में ही कड़कनाथ मुर्गा ले सकते हैं.

Durg News: पूरे देश मे मशहूर कड़कनाथ मुर्गे का लजीज स्वाद लेने के लिए अब लोगो को बस्तर या अन्य राज्यों में जाने की जरूरत नही पड़ेगी क्योंकि छत्तीसगढ़ सरकार अपनी महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के अंतर्गत गौठानो में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त करने के लिए अब गौठानो में कड़कनाथ मुर्गा का पालन कर रही है. जिससे अब आसानी से बाजारों में कड़कनाथ मुर्गा आम जनता को मिल सकेगा.

दरअसल रायपुर जिला पंचायत सहित प्रदेश के सभी जिलों में इसकी शुरुआत कर दी गई है. प्रशासन को उम्मीद है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तैयार की गई इस अनूठी योजना से हर महिला महीने में 10,000 प्रतिमाह आसानी से कमा सकेगी.इस योजना की शुरुआत के लिए रायपुर जिला पंचायत तिल्दा ब्लॉक की कुछ महिलाओं का चयन कर लिया गया है. यानी वह दिन ज्यादा दूर नहीं है जब प्रदेश के हर जिले के बाजार में देसी कड़कनाथ मुर्गा मिलेगा.

लोगों मे कड़कनाथ मुर्गे की मांग ज्यादा
दरअसल कि रायपुर शहर सहित प्रदेश में नॉनवेज खाने वालों के बीच देसी कड़कनाथ मुर्गे की मांग बेहद अधिक है. लेकिन कड़कनाथ का शौक रखने वालों को वह आसानी से नहीं मिल पाता है. अगर लोगो कड़कनाथ खाना हो तो लोग बस्तर संभाग के दौरे पर निकल जाते हैं. बस्तर में आदिवासी ग्रामीणों के घरों में कड़कनाथ पाले जाते है. बाजार में अगर कोई कड़कनाथ खरीदने जाए तो वह उसे आठ सौ से एक हजार रुपये प्रति किलो की दर से मिलता है. रायपुर में कड़कनाथ पालने का काम शुरू होने केबाद उसे बेचने लिए रायपुर और तिल्दा में आउटलेट खोला जाएगा. जिला पंचायत ने इन्ही आउटलेट के ज़रिए से कड़कनाथ की बिक्री करने की योजना बनाई है.

डॉक्टर भी देते है खाने की सलाह सेहत के लिए फायदेमंद
कड़कनाथ मुर्गे का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इस मुर्गे में आयरन और प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है. जबकि कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी घटाता है. दिल के मरीज और डायबिटीज के रोगियों के लिए कड़कनाथ को बेहद फायदेमंद माना गया है. माना जाता है कि दुनिया के किसी भी खाये जाने वाले पक्षी के मांस मे देसी कड़कनाथ जितने पोषक तत्व नही होते हैं. यही वजह भी है कि महंगा होने के बावजूद नॉनवेज खाने वालों में सबसे ज्यादा मांग इस मुर्गे की है. कोरोना संक्रमण के दौर में लोग इसे इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर भी देखते हैं.

छत्तीसगढ़ सरकार दे रही है बढ़ावा
कड़कनाथ मुर्गा के बाहर और भीतर दोनों तरफ से पूरी तरह से काला होता है यही नहीं, इसका मांस काला और खून भी काला होता है. देखने में बहुत ही पुष्ट होता है. कड़कनाथ मुर्गे की खासियतों को देखते हुए अब छत्तीसगढ़ सरकार भी इसे पालने में मदद कर रही है. छत्तीसगढ़ सरकार ने कड़कनाथ मुर्गा पालन को बढ़ावा देने के मकसद से कई योजनाएं चला रखी हैं। छत्तीसगढ़ में 53 हजार रुपए डिपॉजिट करने पर सरकार की तरफ से चूजे, मुर्गियों के शेड और छह महीने तक दाना मुफ्त में दिया जाता है. इतना ही नहीं मुर्गियां स्वस्थ रहें इसके लिए टीकाकरण और स्वास्थ्य की दूसरी देखभाल जिम्मा भी भी सरकार ही उठाती है.

यह भी पढ़ें:

Sarguja News: बच्चों को जहर मिला कुरकुरे खिलाकर व्यवसायी ने लगाई फांसी, 4 वर्षीय बेटी की मौत, बेटा गंभीर

Chhattisgarh Budget: छत्तीसगढ़ में आज से बजट सत्र का आगाज, 1 लाख करोड़ से ऊपर का पेश हो सकता है बजट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget