एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, हथियार बरामद

Chhattisgarh Encounter: अधिकारियों ने बताया कि कांकेर और नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक माओवादी को मार गिराया.

Narayanpur Encounter: छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले के सीमावर्ती इलाके में डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी उत्तर बस्तर-माड़ डिवीजन के हथियारबंद नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च अभियान चलाया. इस दौरान जवानों की टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. 

मुठभेड़ के बाद 1 वर्दीधारी पुरुष नक्सली का शव  बरामद हुआ है. सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से SLR राइफल  सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद हुए हैं. इस मुठभेड़ में कई और नक्सलियों के  मारे जाने और घायल होने का दावा  कांकेर एसपी कल्याण एलेसेला ने किया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि कांकेर-नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादियों के उत्तर बस्तर-माड़ संभाग के सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीजारजी) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के तहत गश्त के लिए रवाना किया गया.

अधिकारियों के मुताबिक, अभियान के दौरान रविवार दोपहर लगभग 12.30 बजे सुरक्षाबल के जवान क्षेत्र में थे, तभी माओवादियों ने उन पर गोलीबारी कर दी. उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई, जिससे दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई.

अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली, तो वहां से एक वर्दीधारी माओवादी का शव, एक एसएलआर राइफल और अन्य सामान बरामद किया गया.

अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान अभी नहीं हो पाई है. उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में कई और नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की आशंका है.अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में तलाश अभियान अभी भी जारी है.

मंडावी की मौत के साथ ही छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक हुई अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है. इस दौरान कांकेर सहित सात जिलों वाले बस्तर संभाग में सबसे अधिक 34 नक्सली मारे गए हैं. गत 20-21 जनवरी को रायपुर संभाग के अंतरगत गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए थे. पुलिस ने बताया कि पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को मार गिराया था.

इसे भी पढ़ें: Rajesh Awasthi: एक्टर और BJP नेता राजेश अवस्थी का निधन, CM साय ने दी श्रद्धांजलि, जानें क्या कहा? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget