एक्सप्लोरर

Rajesh Awasthi: एक्टर और BJP नेता राजेश अवस्थी का निधन, CM साय ने दी श्रद्धांजलि, जानें क्या कहा? 

Rajesh Awasthi Death: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने राजेश अवस्थी के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि वो फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध अभिनेता थे. उनका निधन सभी के लिए अपूरणीय क्षति है.

Rajesh Awasthi Death News: छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता और बीजेपी नेता राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन हो गया. निधन से पहले गरियाबंद में नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान रविवार रात अचानक राजेश अवस्थी के सीने में दर्द उठा. जब उनके कार्यकर्ता उन्हें जिला अस्पताल ले गए तो वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 41 वर्षीय राजेश अवस्थी अभिनेता होने के साथ छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के पहले अध्यक्ष भी थे. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को रायपुर के महादेव घाट पर किया जाएगा.  

राजेश अवस्थी मूलतः छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के रहने वाले थे, लेकिन लंबे समय से रायपुर में रहकर छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम कर रहे थे. उन्होंने कई हिट फिल्में भी दी. 


Rajesh Awasthi: एक्टर और BJP नेता राजेश अवस्थी का निधन, CM साय ने दी श्रद्धांजलि, जानें क्या कहा? 

राजेश अवस्थी छत्तीसगढ़ में चल रहे है नगर निकाय चुनाव में काफी सक्रिय थे. अपने गृह क्षेत्र गरियाबंद में बीजेपी के लिए डोर टू डोर लगातार प्रचार कर रहे थे. इस दौरान रात करीब 11:15 बजे उनके सीने में तेज दर्द उठा. इसके बाद उन्हें गरियाबंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. हरीश चौहान ने करीब 11:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजेश अवस्थी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, "छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश अवस्थी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. राजेश अवस्थी का जाना छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है."

'पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे राजेश अवस्थी'

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कहा कि आज हम सब बेहद दुखी हैं. बीजेपी के सिपाही और संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और छत्तीसगढ़ के गौरव राजेश अवस्थी के निधन का समाचार सुन मन आहत है. हमने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया. जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती.

बीजेपी ने राजेश अवस्थी के निधन के चलते नगर निकाय चुनाव के घोषणा पत्र लॉन्च कार्यक्रम को स्थगित कर दिया. यह कार्यक्रम आज 12:00 बजे होना था. अब बीजेपी अपना घोषणा पत्र शाम 4:00 बजे बेहद ही साधारण तरीके से जारी करेगी. नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर बीजेपी अपना थीम सॉन्ग भी लॉन्च करने वाली थी, जिसे रद्द कर दिया गया है.

उनकी पहली फिल्म थी 'माया देदे माया लेले'

राजेश अवस्थी ने सबसे पहले फिल्म 'माया देदे माया लेले' में काम किया था. इसके बाद उनकी फिल्म माया-2 और टूरा चायवाला भी काफी चर्चित रही. इन फिल्मों में ऑडियंस ने राजेश अवस्थी को बेहद पसंद किया था. एक्टिंग के साथ-साथ राजेश अवस्थी स्टेज परफॉर्मर और एक बेहतरीन सिंगर भी थे. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव में भी कई बार परफॉर्म कर चुके थे. साथ ही उन्होंने कुछ फिल्मों में लाइन प्रोड्यूसर का काम भी किया था.

(विनीत पाठक की रिपोर्ट)

छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव: पानी के लिए तरस रहे जगदलपुरवासी, 9 साल से अमृत मिशन योजना का काम अधूरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget