एक्सप्लोरर

ED Raid: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के बड़े नेताओं के घर पर ईडी की बड़ी रेड, कोयला ट्रांसपोर्टिंग में गड़बड़ी पर छापेमारी

कोयला ट्रांसपोर्टिंग में गड़बड़ी के मामले में ईडी कि रेड जारी है. अब ईडी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के घर पर छापा मार रही है. वहीं प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रमुख ने इस रेड को BJP की साजिश बताया है.

ED Raid On Congress Leaders: छत्तीसगढ़ में ईडी (Enforcement Directorate) की एक बार फिर बड़ी दबिश हुई है. इस बार कांग्रेस (Congress) के कई नेताओं के घर ईडी की टीम पहुंची है. भिलाई (Bhilai) से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) के घर ईडी की जांच पड़ताल चल रही है. इसके अलावा रायपुर में श्रम कर्मकार कल्याण मंडल (Labor Workers Welfare Board) के सन्नी अग्रवाल (Sunny Aggarwal) के घर भी ईडी के अफसर पहुंचे है. बताया जा रहा है की आधे दर्जन कांग्रेस के बड़े नेताओं के घर ईडी ने रेड (Raid) मारी है.

दरअसल सोमवार सुबह ईडी की कई अलग अलग टीम ने रायपुर दुर्ग जिले में कांग्रेस नेताओं के यहां पहुंची है. सुबह से लगातार ईडी की छानबीन चल रही है. इससे पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है. क्योंकि पिछले साल अक्टूबर महीने से छत्तीसगढ़ में ईडी की रेड चल रही है. इसके बाद से लगातार ईडी की टीम कोयला ट्रांसपोर्टिंग (Coal Transporting) में गड़बड़ी के मामले में रेड मार रही है. पहले प्रशासन और कारोबारियों के यहां ईडी ने दबिश दी थी. अब कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेताओं के यहां ईडी ने दबिश दी है. हालांकि अबतक ये साफ नहीं हुआ है किन किन नेताओं के घर पर ईडी की रेड चल रही है.

कल विधायक जन्मदिन था आज ईडी ने मार दिया छापा
 
भिलाई के सेक्टर 5 स्थित विधायक देवेंद्र यादव के घर पर सुबह ईडी की टीम ने सीआरपीएफ जवानों के साथ रेड की है. ईडी के अधिकारी घर पर मौजूद है और सीआरपीएफ के जवान पहरा दे रहे हैं.बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव का 19 फरवरी को जन्मदिन था और 20 फरवरी को उनके घर के ईडी छापा मारा है. विधायक के घर ईडी की रेड की कार्यवाही किए जाने की जानकारी कांग्रेस महापौर नीरज पाल को लगी तो वे विधायक देवेंद्र यादव के घर पहुंच गए.

ED Raid: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के बड़े नेताओं के घर पर ईडी की बड़ी रेड, कोयला ट्रांसपोर्टिंग में गड़बड़ी पर छापेमारी

अधिवेशन के पहले कांग्रेस नेताओं के घर ईडी की रेड 

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 24 से 26 फरवरी तक कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन है और इसकी तैयारी चल रही है. रोजाना कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से बड़े-बड़े नेताओं का दौरा चल रहा है. जिन कांग्रेसी नेताओं के घर रेड पड़ी है उन नेताओं की भी इस अधिवेशन में जिम्मेदारी है. इस लिहाज से ईडी की रेड से कांग्रेस पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है. ईडी की रेड पर अबतक आधिकारिक रूप से ईडी ने जानकारी नहीं दी है. 

सूत्रों की मिली जानकारी के अनुसार जिन नेताओं के यहां ईडी के छापा मारने की खबर है उनमें भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, रामगोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन, आर पी सिंह, विनोद तिवारी, सन्नी अग्रवाल के नाम शामिल है ये सभी नेता कांग्रेस के बड़े नेताओं में से है हैं. 

कांग्रेस अधिवेशन से डर कर BJP ने ईडी को आगे किया: सुशील आनंद

ईडी की रेड पर कांग्रेस पार्टी ने इसके पीछे बीजेपी का षड्यंत्र बताया है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से बीजेपी घबराई हुई है. इस अधिवेशन को डिस्टर्ब करने के लिए जैसे की आशंका थी बीजेपी ने ईडी को आगे कर दिया. बीजेपी जब भी मुकाबला नहीं कर पाती है तो ईडी सीबीआई का दुरुपयोग करती है. कांग्रेस के अधिवेशन से बीजेपी को अपनी साख पूरी तरीके से समाप्त होने का भय सता रहा है. इसलिए कांग्रेस के नेताओं के घर ईडी के छापे पड़ रहे है.

उन्होंने कहा कि हम डरेंगे नहीं हम झुकेंगे नहीं हमारा अधिवेशन और शानदार तरीके से होगा. हम भारतीय जनता पार्टी के इस आताताई चरित्र का डटकर मुकाबला करेंगे. नरेंद्र मोदी जब-जब डरते हैं, तब तब ईडी सीबीआई को आगे करते है.

CM सचिवालय की अफसर पहले हो चुकी हैं गिरफ्तार

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में ईडी का एक्शन पिछले साल से जारी है. 11 अक्टूबर 2022 को राज्य में कोयला कारोबार से जुड़े कारोबारियों के यहां ईडी ने रेड किया था. इसके अलावा रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के बंगले में भी ईडी पहुंची थी. रायपुर में सस्पेंड आईएएस समीर विश्नोई के यहां भी रेड की कार्रवाई की गई थी. इसके बाद ईडी ने समीर विश्नोई और 3 कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद दिसंबर मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ अफसर सौम्या चौरसिया को भी ईडी ने गिरफ्तार किया है. ईडी की ये कार्रवाई कोयला ट्रांसपोर्टिंग में गड़बड़ी और अवैध लेवी के आरोप में की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: Bilaspur Crime: शौक पूरी करने के लिए बच्चों से करवाते थे चोरी, गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, 26 लाख के कीमती जेवर बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget