एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: कांकेर में एक परिवार के चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Kanker Suicide Case: कांकेर जिले के एक लॉन्ज में पति पत्नी समेत चार लोगों की लाश मिली. जिनमें से दो बच्चे बिस्तर पर तो पति-पत्नी फांसी के फंदे पर झूलते नजर आए.

Kanker News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.यहां पर एक लॉन्ज में पति पत्नी और बच्चे सहित चार लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. सभी मृतक रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के राईपुरा के रहने वाले थे.जो मंगलवार को कांकेर आये हुए थे और एक लॉन्ज में ठहरे हुए थे. गुरुवार रात लॉन्ज के कमरे में चारो की लाश मिली. जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर खुद कांकेर जिले के एसपी सलभ सिन्हा भी पहुँचे. संदेहास्पद स्थिति में मिले चारो की लाश को देखते हुए पुलिस इसे आत्महत्या और हत्या के एंगल से जांच कर रही है .

हालांकि प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है .लेकिन जिस तरह से पति पत्नी की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है, इसलिए मामला थोड़ा उलझ गया है ऐसे में पुलिस इसकी दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है..बताया जा रहा है कि मृतक जितेंद्र देवांगन डेयरी का व्यवसाय करता था. इधर अब तक मौत का कारण  स्पष्ट नही हो  सका है. वहीं  पुलिस को आशंका है कि बच्चों को पहले जहर देकर मारा गया है.फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

क्या है पूरा मामला? 

कोतवाली प्रभारी शरद दुबे  ने बताया कि  रायपुर के रहने वाले जितेंद्र देवांगन अपनी पत्नी सविता देवांगन  और उनकी बेटी गुनगुन और बेटा टूक टूक देवांगन के साथ बाइक में सवार होकर मंगलवार की शाम कांकेर पहुंचे थे.ये परिवार शहर में  एक लॉन्ज का कमरा लेकर  रुका हुआ था.

बुधवार रात में जब लॉन्ज का दरवाजा नहीं खोला गया तो लॉन्ज के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी. पुलिस ने दरवाजे का लॉक तोड़कर जब अंदर देखा तो दो बच्चे बिस्तर में और पति पत्नी वहीं पर फांसी के फंदे पर झूलते नजर आए.

Mahasamund News: भीषण गर्मी से जंगली जानवर परेशान, महासमुंद में लकड़बग्घे ने 11 लोगों पर किया हमला

घटना की जानकारी मिलने के बाद खुद एसपी  शलभ सिन्हा समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे  और मामले की जांच में जुट गए. जांच अधिकारी शरद दुबे ने बताया कि कमरे को खोला गया तो पति पत्नी की लाश फंदे से लटकी मिली. हालांकि दोनों मृतकों के घुटने जमीन से टिके हुए थे और दोनों ने पंखे में फांसी लगाई थी जिससे पंखा भी झूल गया था.

पुलिस जांच में जुटी

कमरे में केवल एक खिड़की और एक वेंटिलेटर था. लेकिन कमरा अंदर से लॉक था. इन दोनों बच्चों की लाश बिस्तर में मिली और उनके मुंह से झाग निकला हुआ था. ऐसे में लग रहा है कि दोनों बच्चे को जहर देकर मारा गया है. कोतवाली थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि दोनों पति पत्नी के हाथ बंधे हुए थे. इसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी की यह हत्या या आत्महत्या है. फिलहाल पुलिस सभी एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.

Raipur News: राजधानी रायपुर में ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती, बदली गई चालान की राशि, शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget