एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: नारायणपुर के जनप्रतिनिधियों को मिली नक्सलियों की धमकी, जन अदालत लगाकर सजा देने की दी चेतावनी

नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने बेसमेटा गांव के सरपंच और उपसरपंच को जनअदालत लगाकर सजा देने की चेतावनी दी है, नक्सली बेसमेटा इलाके में चल रहे माइंस के काम में समर्थन करने से जनप्रतिनिधियों से नाराजहैं

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में माओवादियों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मौजूद एक पंचायत के सरपंच और उपसरपंच को  जन अदालत लगाकर हाथ पैर काटने की धमकी दी है. नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में पर्चे फेंककर और पेड़ों में बैनर टांगकर सरपंच और उपसरपंच को माइंस और डेम  निर्माण के काम में सहयोग नहीं देने की चेतावनी दी है. और ऐसा करने पर जन अदालत लगाकर सजा सुनाने की बात कही है.  

इधर नक्सलियों से मिली धमकी के बाद सरपंच और उपसरपंच में डर का माहौल बना हुआ है और दोनों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है .दरअसल नक्सलियों ने गवाड़ी  के आश्रित गांव गायतापारा में बैनर पोस्टर चस्पा किया है और बैनर पोस्टर के माध्यम से नक्सलियों ने बेसमेटा गांव के सरपंच और उपसरपंच को धमकी दी है. जिससे दोनों जन प्रतिनिधियों में डर का माहौल बना हुआ है.

बांध निर्माण और माइंस का समर्थन नहीं करने की दी चेतावनी

दरअसल नक्सलियों के गायतापारा एरिया कमेटी के द्वारा लगाए गए बैनर. पोस्टर में नक्सलियों ने बेसमेटा गांव के सरपंच और उपसरपंच को धमकी देते हुए बैनर में लिखा है  कि दोनों के द्वारा इलाके में  माइंस के काम में समर्थन दिया जा रहा है. माइंस की वजह से जल जंगल जमीन को भारी नुकसान पहुंचेगा .जिसके जिम्मेदार सरपंच और उपसरपंच होंगे. यही नहीं नदी का पानी रोकने के लिए बांध का निर्माण किया जा रहा है और इसमें भी सरपंच और उपसरपंच ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है. नक्सली संगठन नहीं चाहते हैं कि नदी में बांध का निर्माण कराया  जाए.  इस वजह से तत्काल इस काम को रोकने और माइंस के काम में समर्थन नहीं देने की चेतावनी नक्सलियों ने सरपंच और उपसरपंच को दी है और ऐसा करने पर जन अदालत लगाकर हाथ पैर काटने की चेतावनी दी है.

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ की जगदलपुर विधानसभा का क्या है इतिहास और क्या हैं इस बार के समीकरण? जानें- यहां

इससे पहले भी जनप्रतिनिधियों को दे चुके हैं धमकी

इधर कुछ महीने पहले ही नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के 3 जनप्रतिनिधियों की पहले ही हत्या कर दी है. वही 5 से अधिक जनप्रनिधियो को जान से मारने की धमकी दी है. इन पर भी नक्सलियो ने माइंस का समर्थन देने का आरोप लगाया है . जिसके बाद से इस इलाके के जनप्रतिनिधियों में दहशत का माहौल बना हुआ है. वहीं आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले जिस तरह से नक्सलियों की धमकी जनप्रतिनिधियों को मिल रही है इससे उनमें दहशत का माहौल बना हुआ है जिस वजह से सरपंच और उपसरपंच समेत धमकी मिल चुकी  जनप्रतिनिधियों ने पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की है. फिलहाल अब तक इन जनप्रतिनिधियों के द्वारा पुलिस को लिखित में सुरक्षा की मांग नहीं की गई है.

वहीं पुलिस के आला अधिकारी भी जनप्रतिनिधियों को बिना पुलिस को सूचना दिए अंदरूनी इलाकों में नहीं जाने की समझाइश दी है. पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सूचना मिलने के बाद  बैनर. पोस्टर को  बरामद कर लिया गया है. वहीं लगातार जवानों के द्वारा  सर्चिंग ऑपरेशन जारी है. वहीं नक्सली जनपितुरी सप्ताह मना रहे हैं. इसे भी ध्यान में रखते हुए सभी जनप्रतिनिधियों को सतर्क रहने के साथ पुलिस को बिना सूचना दिए आसपास के इलाकों में दौरा नहीं करने की सख्त निर्देश दिए है..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget