एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: नक्सल के गढ़ नारायणपुर में खुला पहला ऑपरेशन थियेटर, पहले दिन हुआ 30 लोगों का इलाज

Abujhmad Health Centre: नक्सल का गढ़ माने जाने वाले अबूझमाड़ - ओरछा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विकसित किया गया है. अस्पताल में जल्द ही दूसरे चिकित्सीय सेवाओं को भी बढ़ाया जाएगा.

Narayanpur News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला (Narayanpur District) दशकों से नक्सली दंश (Naxalite) झेल रहा है, यही वजह है कि यहां पर बुनायादी सुवाधाओं का विकास नहीं हो पाया. इस इलाके को नक्सलियों का कोर एरिया माना जाता था. बाहर से आने वाले लोग जाने से यहां जाने से कतराते थे. हालांकि देर ही सही लेकिन नारायणपुर के ओरछा की तस्वीर बदल रही है. आदिवासियों को बुनायादी सुविधायें मुहैया करवाने के लिए सरकार यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) विकसित कर रही है. 

दरअसल नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ - ओरछा इलाके में बीते 24 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन थियेटर शुरू हुआ है. इस इलाके में रहने वाले आदिवासी मरीजों को पहले इलाज के लिए 120 किलोमीटर दूर जगदलपुर जाना पड़ता था या फिर पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र चले जाते थे. यानी बेहतर इलाज की सुविधाओं के लिए उन्हें दर- दर की ठोकरें खानी पड़ती थी.  ऑपरेशन थियेटर शुरु होने से अब स्थानीय लोगों को भटकने की बजाय घर के नजदीक ही इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी. 

ओटी के पहले दिन 30 लोगों का हुआ ऑपरेशन

यह ऑपरेशन थियेटर केवल एक महीने के भीतर ही बनकर तैयार हो गया था. यहां रहने वाले आदिवासियों को ओटी की सुविधा करीब 35 साल बाद मिली है. यानी ओरछा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 1989 में शुरू हुआ था. बड़ी बात ये भी है कि ओरछा में ऑपरेशन थियेटर शुरू होने के पहले ही दिन 30 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है. इसमें महिला नसबंदी के 13, पुरुष नसबंदी के 8, सिस्ट के 3, हाइड्रोसिल के 2, एमपीटी के 2, इनसीजन ड्रैनेज का 1 और हॉर्निया का 1 ऑपरेशन शामिल है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन के लिये विशेषज्ञ डॉक्टर्स को बुलाया गया था.

ऑपरेशन थियेटर बनने से आदिवासियों का  शासन पर बढ़ेगा विश्वास- जिला कलेक्टर

स्वस्थ्य सुविधा में विस्तार को सरकार और जिला प्रशासन बड़ी उपलब्धि मान रही है. नारायणपुर के तत्कालीन कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में रहने वाले आदिवासियों को वहां सब कुछ उपलब्ध है क्योंकि वे प्रकृति के नजदीक बहुत सीमित जरूरतों में रहते हैं. वहां उनके लिये बाजार है, राशन उपलब्ध है लेकिन उनके पास तक स्वास्थ्य सुविधाएं ले जाना बहुत जरूरी था. ऑपरेशन थियेटर बनने से वहां के आदिवासियों का विश्वास शासन- प्रशासन के प्रति और मजबूत होगा.

स्वास्थ्य केंद्र जल्द इन सुविधाओं से होगा लैस

अधिकारियों से मिली जानकारी के ओरछा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन थियेटर शुरू होने के बाद जल्द ही चिकित्सीय सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनकर तैयार है, जल्द ही नए भवन में ओपीडी की सुविधा मिलने लगेगी. पुराने भवन में ऑपरेशन और भर्ती के लिये सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी. स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही बल्ड बैंक खुलेगा और मरीजों की जांच के लिये सोनोग्राफी की सुविधा भी जल्द मिलने वाली है. इससे डॉक्टरों को डायग्नोस करने में आसानी होगी.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: गरियाबंद जिले में गांव के करीब पहुंचा हाथियों का झुंड, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट, दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget