एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: गरियाबंद जिले में गांव के करीब पहुंचा हाथियों का झुंड, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट, दी ये सलाह

Elephant Terror: प्रदेश के उदंती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हाथियों के झुंड के विचरण करने को लेकर वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है. विभाग मुताबिक हाथी भोजन और पानी की तलाश में जंगल से इस तरफ आए हैं.

Elephants in Udanti Tiger Reserve: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में भीषण गर्मी के बाद हाथियों (Elephants) का एक बड़ा झुंड गांव की तरफ बढ़ रहे है, इनकी संख्या 34 के आस पास है. हाथियों का ये झुंड एक साथ उदंती टाइगर रिजर्व क्षेत्र (Udanti Tiger Reserve) में विचरण कर रहा है. इसकी एक वीडियो भी सामने आई है. इसे देखकर आस पास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वहीं वन विभाग ने हाथियों के झुंड को लेकर आस पास के सभी गांव को अलर्ट किया है. विभाग ने लोगों को जंगल की तरफ जाने से मना किया है.

दरअसल राजधानी रायपुर के पड़ोसी जिला गरियाबंद में हाथियों का बड़ा दल दिखा है. ये सभी हाथी अभी रिसगांव वन परिक्षेत्र में घूम रहे है और रिसगांव के एक तालाब में मस्ती कर रहे थे. इसके बाद ये इसी इलाके में विचरण कर रहे है. बताया जा रहा है की हाथियों का झुंड धमतरी जिले से गरियाबंद जिले पहुंच चुका है. उनका झुंड गांव की तरफ भोजन की तलाश में बढ़ने की संभावना को लेकर वन विभाग की टीम भी अलर्ट मोड में आ गई है. वहीं हाथियों के झुंड को लेकर उदंती डीएफओ वरुण जैन ने कहा है कि आस पास के गांव में मुनादी करवा कर लोगों को अलर्ट किया गया है. 

गर्मी बढ़ती है तो हाथी हो जाते हैं चिड़चिड़े- एक्सपर्ट

हाथियों के झुंड को लेकर वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट संदीप पौराणिक ने बताया कि गर्मी के सीजन में हाथी का व्यवहार चेंज हो जाता है. हाथी का वजन इंडिया में 7 हजार से 10 हजार किलो का हो सकता है. दिनभर में 300 से 500 लिटर पानी पीने के लिए चाहिए. लेकिन जंगल में गर्मी के दिनों में पानी और भोजन की कमी से ये भोजन की तलाश में घूमते है. एक्सपर्ट ने ये भी बताया कि गर्मी बढ़ती है तो हाथी चिड़चिड़े हो जाते हैं. जब तक हाथी अपने ऊपर पानी और कीचड़ में नही भिगो लेता तब तक बॉडी का टेंपरेचर मेंटेन नही होगा. जंगल में पानी चारा की कमी हो गई है इस लिए नदी के आस पास के इलाके में हाथी खाने की तलाश में आते है.

छत्तीसगढ़ में हाथियों का इतिहास क्या है?

गौरतलब है की छत्तीसगढ़ में आज से 32 साल पहले हाथियों का आगमन ओडिसा और झारखंड से हुआ था. प्रेमी नितिन सिंघवी वन्यजीव प्रेमी हैं और वाइल्ड लाइफ में गहरी रुची रखते हैं. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 1988 में पहली बार 2 हाथी आए थे. इसके बाद झारखंड और ओडिसा में लगातर माइनिंग के चलते हाथियों ने छत्तीसगढ़ का रूख किया. राज्य स्थापना के बाद से ही छत्तीसगढ़ में हाथियों की चहलकदमी बढ़ती गई. 2021 की स्थति में यहां करीब 300 हाथी विचरण करते है. इसमें करीब 13 से 18 हाथियों का अलग अलग दल है. 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: उड़ीसा में तीर्थयात्रियों के साथ मारपीट का मामला, छत्तीसगढ़ प्रशासन ने लिया एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget