एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के गौठानों में अब गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाएगी सरकार, सीएम भूपेश की मौजूदगी में 21 नवम्बर को होगा एमओयू

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार एक और नई पहल करते हुए अब गौठानों में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने वाली है. इसके लिए महिलाओं के भी ट्रेनिंग दी जाएगी.

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार अब गौठानों में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने जा रही है. इसकी शुरूआत राज्य के 75 चयनित गौठानों से की जाएगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में 21 नवम्बर को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्राकृतिक पेंट निर्माण की तकनीकी हस्तांतरण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग एवं कुमाराप्पा नेशनल पेपर इंस्टीट्यूट जयपुर, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय नई दिल्ली के मध्य एम.ओ.यू. किया जाएगा.

रोज 500 लीटर प्राकृतिक पेंट का होगा उत्पादन

कृषि विभाग के अधिकारीयों ने बताया की गौठानों का चयन और वहां पर प्राकृतिक पेन्ट निर्माण के लिए कार्बोक्सी मिथाईल सेल्यूलोज (सी.एम.सी.) निर्माण इकाई एवं पेन्ट निर्माण इकाई की स्थापना की पहल शुरू कर दी गई है. गौठानों में स्थापित की जाने वाली पेंट निर्माण इकाईयों से प्रतिदिन 500 लीटर प्राकृतिक पेंट का उत्पादन होगा. प्रथम चरण में गौठानों में स्थापित पेंट निर्माण इकाईयों से प्रति वर्ष लगभग 37.50 लाख लीटर प्राकृतिक पेंट का उत्पादन संभावित है. प्राकृतिक पेंट का वर्तमान में विक्रय मूल्य 120 रूपए प्रति लीटर जीएसटी अतिरिक्त है. इसके मान से छत्तीसगढ़ के गौठानों में बनने वाले प्राकृतिक पेंट के विक्रय से प्रति वर्ष 45 करोड़ रूपए की सकल आय की संभावना है.

महिलाओं को दी जाएगी प्राकृतिक पेंट के लिए ट्रेनिंग

प्राकृतिक पेंट निर्माण के लिए गौठानों से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं और गांवों के युवाओं को विधिवत् प्रशिक्षण दिया जाएगा. गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाए जाने की तकनीकी कुमाराप्पा नेशनल पेपर इंस्टीट्यूट जयपुर, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा विकसित की गई है. प्राकृतिक पेन्ट निर्माण तकनीकी हस्तांतरण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग को अधिकृत किया गया है.

ऐसे बनेगा गोबर से प्राकृतिक पेंट

प्राकृतिक पेन्ट निर्माण का मुख्य घटक कार्बोक्सी मिथाईल सेल्यूलोज (सी.एम.सी.) होता है. 100 किलो गोबर से लगभग 10 किलो सूखा सीएमसी तैयार होता है. कुल निर्मित पेन्ट की मात्रा का 30 प्रतिशत भाग सी.एम.सी.का होता है. कृषि विभाग द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना में 25 गौठानों में पेंट निर्माण इकाई तथा 50 गौठानों में सीएमसी इकाई की स्थापना की जाएगी. इसके लिए गोधन न्याय योजनांतर्गत न्यूनतम 400 किलो गोबर प्रतिदिन क्रय किये जाने वाले सड़क मार्ग से जुड़े गौठानों का चयन किया गया है, जहां वर्किंग शेड, विद्युत एवं पानी उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें-

Delhi: गुरु नानक देव जी की जयंती पर जगमगाए दिल्ली के गुरुद्वारे, जानें इस पर्व का महत्व और इतिहास

Kartik Purnima: अयोध्या में आज होगा कार्तिक पूर्णिमा स्नान, देश के कोने-कोने से रामनगरी में पहुंचे भक्त

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'
Chhattisgarh: हीरा खनन की तैयारी को मिली नई रफ्तार, बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक में ड्रिलिंग को बोर्ड की मंजूरी
छत्तीसगढ़: हीरा खनन की तैयारी को मिली नई रफ्तार, बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक में ड्रिलिंग को बोर्ड की मंजूरी

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget