एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Murder Case: प्रेमी संग मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट, इस वजह से बेटी ने रची थी हत्या की साजिश

Dhamtari Crime: छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक बेटी ने प्रेमी संग मिलकर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस पूछताछ में बेटी ने जुर्म कबूल लिया. यहां जानें पूरी डिटेल.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस (Dhamtari Police) ने एक बेहद सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है. आरोप है कि बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या (murder) कर दी. पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट में चिता सजा दी गई थी, तभी पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम (Post Mortem) कराया तो हत्या किए जाने की बात सामने आई. 

वारदात छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र की है. मृतक सत्तू राम देवदास की मौत के बाद परिजन उसका अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान घाट लेकर गए तो भाई ने लाश पर चोट के निशान देख लिए. संदेह होने पर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस तत्काल श्मशान घाट पर पहुंचकर जांच में जुट गई. शव की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट पाया गया कि मृतक की गला दबाकर हत्या की गई थी. पुलिस ने इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने सच्चाई उगल दी

जांच के लिए धमतरी पुलिस ने रायपुर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाया. कई अहम पहलुओं पर जांच हुई. धमतरी पुलिस ने गांव में ही रहने वाले संदिग्ध रोशन यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पहले तो उसने वारदात में शामिल होने से इनकार किया लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या किए जाने की सारी सच्चाई अपने मुंह से उगल दी.

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Rape Case: शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, पीड़िता को मुआवजा देने का भी निर्देश

बेटी ने पिता पर लगाया यह आरोप

पुलिस को आरोपी रोशन यादव ने बताया कि उसने मृतक की बेटी पार्वती देवदास झूरा नवागांव के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने बताया कि मृतक शराब पीकर अपनी बेटी पार्वती को हमेशा किसी न किसी बात पर टोकता और गाली गलौज करता था, इससे परेशान होकर पार्वती देवदास ने प्रेमी रोशन यादव के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की है. पुलिस ने मृतक की बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें- Durg News: झगड़े के बाद पत्नी चली गई मायके तो पति ने फांसी लगाकर दी जान, शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget