एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: धान खरीदी केंद्र पहुंचकर कलेक्टर ने की कार्रवाई, 111 बोरी किए गए जब्त

Chhattisgarh: कलेक्टर ने खरीदी किए जा रहे धान की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए. बता दें कि चावल खरीदी के मामले में यह जिला पूरे राज्य में पहले स्थान पर है.

Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का जायजा लेने के लिए कलेक्टर पीएस ध्रुव ने आज धान उपार्जन केन्द्र बंजी पहुंचकर कार्रवाई की. कलेक्टर ने छिपछिपी गांव के रहने वाले कृषक राय सिंह द्वारा बेचने के लिए लाए गए 111 बोरा बदरा युक्त पुराना धान जब्त की. कलेक्टर ने कृषक द्वारा लाए गए अमानक धान को लेकर गहरी नाराजगी जताई और कृषक राय सिंह के शेष रकबे को समर्पण करने के भी निर्देश दिए.

कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र के प्रभारी को खरीदी किए जा रहे धान की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए. कलेक्टर ने कहा कि अमानक धान की खरीदी का मामला पकड़ में आने पर केन्द्र प्रभारी सहित दोषी लोगों के विरूद्ध मिलीभगत का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर पीएस ध्रुव ने इसके बाद धान खरीदी केन्द्र कोडा, बरदर और कौड़ीमार का भी औचक निरीक्षण किया. कलेक्टर ने इस मौके पर धान बेचने आए किसानों से चर्चा की और भुगतान आदि के संबंध में जानकारी ली. कलेक्टर ने कृषकों से विक्रय के लिए मानक स्तर का धान लाने की समझाइश दी. कलेक्टर ध्रुव इसके बाद आंगनबाड़ी केन्द्र बंजी और प्राथमिक शाला औऱ पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम बंजी, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम पोड़ी पहुंचे.

यहां उन्होंने बच्चों के अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का जायजा लिया. कलेक्टर ने पूर्व माध्यमिक शाला पोड़ीडीह में निर्मित प्रधान पाठक कक्ष के अपूर्ण होने और प्राथमिक शाला पोडीडीह के छत जर्जर होने पर नाराजगी जताई. उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी और ग्राम पंचायत सचिव को इस कार्य को तेजी से पूरा कराए जाने के निर्देश दिए.

डीएम ने दिये सख्त निर्देश

गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 23 उपार्जन केन्द्रों में अब तक 12,022 किसानों से 5 लाख 83 हजार 730 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है. इसमें से 4 लाख 56 हजार 898 क्विंटल धान का परिवहन पंजीकृत 12 राईस मिलरों के द्वारा किया जा चुका है, जो कि कुल खरीदी का 78.27 फीसदी है. जिला में कुल चावल उपार्जन का लक्ष्य 4 लाख 60 हजार 300 क्विंटल में अब तक 2 लाख 86 हजार 620 क्विंटल किया जा चुका है, जो कि कुल लक्ष्य का 61.18 फीसदी है.

विदित हो कि चावल खरीदी के मामले में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है. जिन उपार्जन केन्द्रों में वफर लिमिट से ज्यादा धान उपलब्ध है, वहां पर शीघ्र धान उठाव कराने के निर्देश खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर दिए गए.

Chhattisgarh: 11 जनवरी को छत्तीसगढ़ के इस जिले में होगा ग्रामीणों का बड़ा आंदोलन, इस वजह से लोगों में रोष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget