एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बालोद में सड़क हादसों को रोकने के लिए महिला 'कमांडो' ने संभाला मोर्चा, लोगों को कर रहीं जागरुक

Mahila Commando Chhattisgarh: बालोद में महिला कमांडो की टीम यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करने में लगी हैं. इन महिलाओं को जिला प्रशासन और पुलिस की तरफ से सहयोग मिल रहा है.

Balod Mahila Commando: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में इन दिनों सड़क हादसों (Road Accident) में तेजी से इजाफा हुआ है. ये सड़क हादसे अक्सर ड्राइवरों की लापरवाही से हो रहे हैं. जिसमें कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं, वहीं कई जीवन भर के लिए विकलांग हो चुके हैं. बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए राज्य की बालोद पुलिस (Balod Police) ने एक विशेष पहल की है, जिसके तहत विशेष महिला कमांडो सड़क पर उतर कर लोगों को जागरुक कर रही हैं. 

विशेष महिला कमांडो ने लाल साड़ी, सिर पर टोपी, हाथ में डंडा और सीटी बजाते हुए, बालोद जिले में लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों को जागरुक कर रही हैं, इससे काफी हद तक सड़क पर गाड़ी चलाने वाले लोगों में ट्रैफिक नियमों का पालन करते देखा गया है. ये महिला कमांडो दो पहिया वाहन चालकों को रोककर हेलमेट लगाने और तीन सवारी नहीं बैठाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर ड्राइविंग करने की नसीहत दे रहे हैं.

सड़क हादसों में 4 महीने में जा चुकी है 81 लोगों की जान

दरअसल लोगों में जागरूकता की कमी के चलते बालोद जिले में महज 4 माह में 136 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमे 81 लोग अपनी जान गवा चुके हैं. अक्सर सड़क हादसे तेज गति से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होते हैं. जिसे देखते हुए घरेलू कार्य करने वाली महिलाएं सिटी में डंडा लेकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की कोशिश में जुट गई हैं.

पद्मश्री शमशाद बेगम ने शुरु किया महिला कमांडो का समूह

महिला कमांडो संचालिका पद्मश्री शमशाद बेगम ने बताया कि बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए, हमारी महिला कमांडो ने कमर कस ली है. बालोद जिले को दुर्घटना मुक्त जिला बनाएंगे. जिले के एसपी जितेंद्र यादव के सहयोग से हम महिला कमांडो वाहनों को रोककर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का निवेदन कर रहे है और उन्हें सड़क सुरझा के बारे में जागरुक कर रहे हैं.

साल 2006 में गुंडरदेही की रहने वाली पद्मश्री शमशाद बेगम के दिमाग में यह विचार आया कि, वह गांव की महिलाओं का समूह तैयार कर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए प्रयास किया जाए. इस प्रयास का परिणाम यह रहा कि बालोद जिले सहित पूरे प्रदेश भर से लाखों की संख्या में महिला कमांडो के रूप में समाज सेवा के लिए कार्य करने वाली महिलाएं जुड़ती गई. जो रात में लगभग 2 घंटे हर दिन गश्त कर अवैध काम करने वालों के साथ ही अवैध कारोबारियों की कमर तोड़ने के प्रयास में जुटी हुई हैं. 

ये भी पढ़ें: Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 जवान घायल, नक्सली घातक...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget