एक्सप्लोरर

Watch: आधी रात मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में सुनाई दी डरावनी हंसी, जब पुलिस पहुंची तो क्या हुआ?

Mahasamund Medical College: राजधानी रायपुर से 60 किलोमीटर दूर महासमुंद जिले के मेडिकल कॉलेज में भूत होने का दावा किया जा रहा है. बॉयज हॉस्टल में रोजाना रात को किसी के हंसने की डरावनी आवाज आती है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले का मेडिकल कॉलेज इन दिनों सुर्खियों में है. मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में भूत प्रेत होने की अफवाह पूरे प्रदेश में चल रही है. बताया जाता है कि यहां रात के समय किसी लड़की के हंसने की डरावनी आवाज आती है. इसे सुनकर हॉस्टल के छात्र डर में घर चले गए है. ये सिलसिला लंबे समय तक चलने के बाद इस मामले में पुलिस प्रशासन ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है.

हंसने की डरावनी आवाज आती है
दरअसल राजधानी रायपुर से 60 किलोमीटर दूर महासमुंद जिले के मेडिकल कॉलेज में भूत होने का दावा किया जा रहा है. बॉयज हॉस्टल में रोजाना रात को किसी के हंसने की डरावनी आवाज आती है. जब छात्र बाहर निकलकर देखते है तो वहां कोई नहीं रहता है. लेकिन आवाज डरावनी आवाज लगातार आती है. इस लिए हॉस्टल के छात्रों ने 112 में मामले की जानकारी देकर पुलिसकर्मियों को बुलाया. जब पुलिसकर्मी पहुंचे थे भी रोने की आवाज आने लगी. इस दौरान एक वीडियो भी बनाया गया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

पुलिसकर्मी पहुंचे तब भी डरावनी आवाज आई
वायरल वीडियो के अनुसार अनजान डरावनी आवाज आने पर पुलिसकर्मियों ने कहा कि कौन है ? बाहर आओ... क्या चाहते हो..? इसके बाद कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया. इससे हॉस्टल के इस कमरे में जाने की हिम्मत रात के समय पुलिसकर्मी भी नहीं उठा पाए. जब वीडियो बनाया गया तब छात्रों की बातचीत भी रिकॉर्ड हुई है. इसमें स्टूडेंट बता रहे है कि शुरुआत में लगा म्यूजिक सिस्टम लगाकर कोई मजाक कर रहा है. लेकिन जब अंदर गए तो जोर जोर से हंसने की आवाज आई और म्यूजिक सिस्टम का कनेक्शन निकला हुआ था. स्टूडेंट पुलिसकर्मियों को बता रहे है कि पहले अंदर गए थे लेकिन अब जाने का हिम्मत नहीं हो रही है.

भूत प्रेत होने के दावे पर कॉलेज प्रबंधन का खण्डन
इसके बाद धीरे धीरे मेडिकल कॉलेज में भूत होने की अफवाह फैल गई है. होस्टल में 54 स्टूडेंट रहते थे. जब ये घटना हुई तब मौके पर 5 से 6 छात्र ही थे. लेकिन आज के समय में सभी छात्र अपने अपने घर चले गए है. इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन बता रहा है की गर्मी छुट्टी में छात्र घर गए है. इसके साथ वायरल वीडियो पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने छानबीन कर इसे गलत बताया है. महासमुंद मेडिकल कॉलेज की डीन यास्मीन खान ने ने मीडिया को बताया कि खबर छपी की भूत प्रेत की आवाजें आने आ रही है. इसमें कुछ भी सच्चाई नहीं है. मुझे जब इस घटना के बारे में पता चला तो महासमुंद एसपी को इस घटना की पूरी जानकारी दी गई है. 

शरारती तत्वों का हो सकता है कारनामा
मेडिकल कॉलेज में भूत प्रेत होने की अफवाह पर जिले के एएसपी आकाश राव ने कहा कि सूचना मिलने पर हमारी पुलिस टीम होस्टल गई थी. हॉस्टल के अधिकतर छात्र छुट्टी पर घर चले गए थे. पुलिस ने देखा कि जिस कमरे से आवाज आ रही थी उस कमरे में टीवी और स्पीकर भी था जो ब्लूटूथ से कनेक्ट किया जा सकता है.शुरुआती जांच में हमे पता चला है कि किसी शरारती तत्व द्वारा ये किया गया हो सकता है. लेकिन इस मामले पुलिस हॉस्टल वार्डन और छुट्टी पर गए छात्रों से संपर्क कर पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: BJP और कांग्रेस के नेता एक ही मुद्दे पर कर रहे हैं आमरण अनशन, देखकर हर कोई हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget