एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कौन हैं महंत राम सुंदर दास? जिन्होंने चुनाव हारने के बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

Chhattisgarh Politics: दूधाधारी मठ के महंत राम सुंदर दास को उनके शिष्य माने जाने वाले बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण सीट से हराया. राम सुंदर दास ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

Mahant Ram Sunder Das: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कांग्रेस की विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में करारी हार के बाद इस्तीफे का दौर जारी है. सिंगर दिलीप षड़ंगी के बाद महंत राम सुंदर दास  (Ram Sunder Das) ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. महंत राम सुंदर दास को पार्टी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था. कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा मार्जिन से रायपुर दक्षिण सीट में ही हार मिली. अब महंत राम सुंदर दास ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा लेटर भेज दिया है और हार की पूरी जिम्मेदारी ली है. आइए जानते हैं कौन हैं राम सुंदर दास...

दरअसल बीजेपी के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल जो अबतक लगातार 8 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं. उनके खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने हिंदू कार्ड खेलते हुए महंत राम सुंदर दास को चुनावी मैदान में उतारा था. लेकिन कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा और साथ ही रायपुर जिले की सभी 7 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया. अब पार्टी में समीक्षा का दौर चल रहा है. इसी बीच महंत राम सुंदर दास ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. 

पार्टी अध्यक्ष को दो दिन पहले ही भेज दिया था इस्तीफा
महंत राम सुंदर ने 12 दिसंबर को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को इस्तीफा लेटर भेजा है. इसमें उन्होंने लिखा है कि ''अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बहुत ही विश्वास करके मुझे रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा का प्रत्याशी बनाया. सभी कार्यकर्ताओं ने काम किया. लेकिन परिणाम आशा के अनुरूप नहीं रहा और प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों के अन्तर से इस सीट पर पराजय हुई. इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं. कृपया स्वीकार करने का कष्ट करें.''

महंत के इच्छा के विरुद्ध मिला था रायपुर दक्षिण से टिकट
आपको बता दें कि राम सुंदर दास दूधाधारी मठ के महंत है. जांजगीर चांपा जिले से 2 बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. इस बार भी जांजगीर चांपा से ही टिकट मांग रहे थे. लेकिन पार्टी ने उन्हें रायपुर दक्षिण से टिकट दिया. इसको लेकर महंत ने नाराजगी जताई थी. इसके अलावा खास बात ये है कि पार्टी ने महंत को उस सीट से टिकट दी जहां बृजमोहन अग्रवाल पिछले 33 साल से अजय रहे हैं. इसके साथ दोनों को गुरु शिष्य की जोड़ी कहते हैं. मठ और बृजमोहन अग्रवाल के परिवार का रिश्ता पिछले 3 दशक से है. राम सुंदर दास से पहले दूधाधारी मठ के ब्रम्हलीन महंत लक्ष्मी नारायण दास के भी बृजमोहन अग्रवाल और उनके पिता रामजीलाल अग्रवाल के साथ गुरु-शिष्य के संबंध थे. 

बृजमोहन अग्रवाल ने गुरु को 67 हजार वोटों के अंतर से हराया
गौरतलब कि बृजमोहन अग्रवाल को 2023 के चुनाव में कुल 1 लाख 9 हजार 263 वोट मिले हैं. वहीं महंत राम सुंदर दास को महज 41 हजार 544 वोट मिले. यानी बृजमोहन अग्रवाल ने 67 हजार 719 वोटों से चुनाव में जीत दर्ज किया है. वहीं वोट प्रतिशत की बात करें तो 69.48 प्रतिशत बृजमोहन अग्रवाल को मिला है और महंत राम सुंदर दास को 26.42 प्रतिशत वोट मिला है. आपको ये भी बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल 1990 में पहली बार अविभाजित मध्य प्रदेश में विधायक बने, इसके बाद 1993,1998 में अविभाजित मध्य प्रदेश में 3 बार एमएलए बने. फिर छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद लगातार 4 बार 2003,2008,2013,2018 में चुनाव जीत चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Deputy CM: छत्तीसगढ़ में पहली बार विधायक बने इन दोनों नेताओं को क्यों बनाया डिप्टी CM, जाने इनसाइड स्टोरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'
Chhattisgarh: हीरा खनन की तैयारी को मिली नई रफ्तार, बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक में ड्रिलिंग को बोर्ड की मंजूरी
छत्तीसगढ़: हीरा खनन की तैयारी को मिली नई रफ्तार, बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक में ड्रिलिंग को बोर्ड की मंजूरी

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget